{"_id":"58518c5e4f1c1bdc3964970f","slug":"panipat-bank-me-arop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों पर लगाया भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों पर लगाया भेदभाव का आरोप
amar ujala beuro panipat
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी हुए एक माह बीतने के बाद भी बैंकों के हालात ठीक होने की बजाय बिगड़ते जा रहे है। बैंकों के बाहर पहले दिन की तरह ही आज भी लाइन ऐसे ही लगती है। बैंक के आगे कई दिनों से लाईनों में लगने के बाद भी राशि ना मिलने पर बुधवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और बैंक कर्मियों पर अपने चहेतों को राशि देने और भेदभाव करने के आरोप लगाते हुए एसबीआई बैंक की बापौली शाखा के बाहर रोष प्रदर्शन किया। सरकार से बैंक में हो रहे लेन-देन की जांच करने की मांग की।
जोगिंद्र निवासी अत्तौलापूर, महाबीर निवासी बापौली, सुभाष, राजपाल व कृष्ण और महिला सुनीता, प्रवेश रावल, पिंकी, रेखा व कमलेश का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बैंक में कैश लेने के लिए लाइनों में लगते है मगर लाइनों में लगे कुछ ही लोगों को कैश मिल पाता है बाकि पीछे लाइनों में लगे लोगों को बगैर कैश मिले ही खाली हाथ वापस जाना पड़ता हैैै। बैंक कर्मी अपने चहेतों को दोपहर बाद बैंक में अंदर बुला कर बड़ी रकम दे रहे हैं। जिस कारण छोटे कैश लेने वालों को दिक्कत आ रही है। ऐसे बैंक कर्मियों की जांच होनी चाहिए। इस बारे में शाखा प्रबंधक कानिक सूद का कहना है कि पब्लिक का काम है आरोप लगाना, उन्हें लगाने दीजिए। हम अपना काम सही ढंग से कर रहे हैं।