{"_id":"61a534e44b235f205d38ffde","slug":"panipat-and-dahar-toll-rates-will-not-increase-panipat-news-knl91192555","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत और डाहर टोल की दरों में नहीं होगी वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत और डाहर टोल की दरों में नहीं होगी वृद्धि
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में आने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पानीपत और डाहर टोल की दरों में फिलहाल वृद्धि नहीं होगी। कई टोल प्लाजा की दरें बढ़ा दी गई, लेकिन पानीपत में पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।
किसान आंदोलन के चलते पानीपत और डाहर टोल प्लाजा पिछले एक साल से बंद पड़ा है। सरकार के आदेश के बाद एक दिसंबर से फिर शुरू होने जा रहा है। किसान आंदोलन की तीनों कृषि कानून की वापसी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि टोल तय तिथि के अनुसार शुरू हो जाएंगे।
पानीपत टोल पर 24.84 लाख और डाहर टोल 20 लाख रोज की थी आय
वर्ष 2018 में लगाई एक एक आरटीआई मुताबिक, पानीपत टोल पर रोज की आय 24.84 लाख रुपये है। वहीं डाहर टोली की प्रतिदिन की आय 20 लाख रुपये बताई गई। पानीपत टोल प्लाजा के मैनेजर योगेश शुक्ला के मुताबिक नवंबर 2020 तक पानीपत टोल प्लाजा से रोजाना करीब 26 हजार वाहन गुजरते थे। वहीं डाहर टोल प्लाजा से रोजाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते थे।
विज्ञापन
पानीपत टोल प्लाजा के मैनेजर योगेश शुक्ला ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार एक दिसंबर से टोल को शुरू करने की तैयारी है। अगर किसान विरोध नहीं करेंगे तो एक दिसंबर से टोल शुरू हो जाएगा। फिलहाल पानीपत टोल पर दरें नहीं बढ़ाई गईं हैं। - योगेश शुक्ला,टोल मैनेजर,पानीपत टोल
डाहर टोल प्लाजा की दरें बढ़ाने का कोई आदेश नहीं आया है। एक दिसंबर को टोल की दरें नहीं बढ़ रही हैं। - आजाद शर्मा,टोल मैनेजर,डाहर टोल