फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, aj milegi saugat

जिले को आज मिलेगी चार परियोजनाओं की सौगात

Sat, 04 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 04 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
panipat, aj milegi saugat
c - फोटो : पानीपत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को पानीपत आ रहे हैं। वह स्थानीय सेक्टर 13-17 में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिले में 75 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास और समालखा के भापरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री सेक्टर 13-17 हुडा ग्राउंड में प्रात: 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेक्टर 13/17 स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हुडा मैदान में प्रात: 11:40 बजे संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 640वीं जयंती मनाई जाएगी। सीएम और पंवार के अलावा इस अवसर पर अंबाला निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रतनलाल कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर एडीसी राजीव मेहता, पार्षद अशोक कटारिया व दुष्यंत भट्ट के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीएम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने मुख्यमंत्री के पांच फरवरी के दौरे के दृष्टिगत दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए विभिन्न ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेशानुसार एसडीएम समालखा को सेक्टर13-17 हुडा ग्राउंड व तहसीलदार समालखा को सेक्टर 13-17 हुडा ग्राउंड के हेलीपैड पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त मुख्यमंत्री दौरे के दौरान ऑल ओवर इंचार्ज रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं चारों परियोजना
मुनक-दिल्ली रोड का 18.50 करोड़ से स्पेशल रिपेयर
मुनक-दिल्ली रोड का सिवाह के ढिंडार गांव से स्पेशल रिपेयर कराया जाएगा। 13.68 किलोमीटर लंबी सड़क पर 18.50 करोड़ रुपये खर्च आएगा। सड़क की चौड़ाई 7.50 मीटर से दस मीटर की जाएगी। इसके बनने के बाद पानीपत से सीधा करनाल व दिल्ली नरेला जाया जा सकेगा। यह मार्ग जीटी रोड के विकल्प के रूप में भी काम करेगा। इससे करनाल, घरौंडा, कोहंड, पानीपत रिफाइनरी, पानीपत, समालखा, गन्नौर, सोनीपत व नरेला को सीधा जोड़ा जा सकेगा। सिंचाई विभाग से यह रोड पीडब्ल्यूडी के अधीन आ गया है।

बरसत रोड को किया जाएगा फोर लेन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बरसत रोड को फोर लेन बनाने की आधारशिला भी रखेेंगे। जीटी रोड से लेकर बरसत तक 7.50 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 10.67 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इस रोड के फोर लेन बनने के बाद हुडा सेक्टर के अलावा नूरवाला समेत कई कॉलोनियों व औद्योगिक इकाइयों को फायदा मिलेगा।

काबड़ी रोड पर 18. 64 करोड़ में दो लेन आरओबी
पानीपत-जींद लेन पर काबड़ी रोड पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखी जाएगी। करीब 647.99 लंबे आरओबी पर 18.64 करोड़ की लागत आएगी। इसकी रेलवे के हिस्से में लंबाई करीब 88.60 मीटर होगी। आरओबी बनने के बाद नगर निगम के वार्ड 23 व 24 की दर्जनों कॉलोनी शहर से जुड़ जाएंगी। इससे काबड़ी रोड स्थित इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा।

दिल्ली पैरलल नहर के साथ नैफ्था क्रेकर रोड पर आरओबी
दिल्ली पैरलल नहर पर नैफ्था क्रेकर रोड पर पानीपत-जींद रेलवे लाइन पर आरओबी बनाया जाएगा। 990.43 मीटर लंबे आरओबी पर करीब 26.99 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका रेलवे में 144.00 मीटर लंबा हिस्सा होगा। यहां पर आरओबी बनने के बाद रिफाइनरी व करनाल जाने वाले वाहन चालकों के अलावा इस तरह के ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा।


पूर्व मेयर ने लगाया विकास में वार्ड की अनदेखी का बैनर


पानीपत। शहर की सरकार में कांग्रेस राज में मेयर रहे और भाजपा में शामिल वार्ड 11 के पार्षद भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शहर में आने से एक दिन पहले ही विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए हुडा सेक्टर-11/12 के मुख्य सड़क पर विकास कार्यों में भेद का बड़ा बैनर टांग दिया। इसका पता लगते ही निगम कमिश्नर के पीए विक्रम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैनर उतरवा दिया। उनके जाते ही पूर्व मेयर ने बैनर वापस टांग दिया। निगम कर्मचारियों के जाने के बाद भी बैनर न उतारे जाने पर ईओ विनोद नेहरा पहुंचे। ईओ विनोद नेहरा ने इस तरह के बैनर लगाने को अवैध बताया। इस पर मामला बिगड़ गया। निगम अधिकारियों व पूर्व मेयर के बीच काफी देर तक खींचतान रही। भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि हुडा सेक्टर-11-12 की मुख्य सड़क के टेंडर कर दिए गए हैं, लेकिन अब वर्क ऑर्डर नहीं किए जा रहे हैं। वे निगम आयुक्त के पास जाते हैं तो फाइल गुम होने की बात कह दी जाती है। इसके अलावा उनके वार्ड के करीब दस कामों के टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं, लेकिन इनमें से एक पर भी काम शुरू नहीं किया जा सका है।


नगर निगम अधिकारी वार्ड-11 में विकास कार्य नहीं करवा रहे हैं जिससे लोगों में रोष है। जेई से लेकर कमिश्नर तक कोई सुनवाई नहीं कर रहे। मैं मुख्यमंत्री से वार्ड-11 में एक बार आकर मौका देखने की विनती करता हूं। वार्ड-11 की मुख्य सड़क को दो दिन में नहीं बनाया गया तो मैं आठ फरवरी को निगम कार्यालय के नीचे धरने पर बैठ जाऊंगा।
भूपेंद्र सिंह, पूर्व मेयर, पानीपत।


नगर निगम क्षेत्र में एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड 11 की मुख्य सड़क के भी जल्द ही वर्क ऑर्डर कर दिए जाएंगे।
वीना हुड्डा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed