{"_id":"58a9e8a24f1c1bd257d87406","slug":"panipat-abuse-word-write-wall-jat-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्रा खेड़ी में धरनास्थल के बाहर लिखे अपशब्द, रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्रा खेड़ी में धरनास्थल के बाहर लिखे अपशब्द, रोष
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुति दीवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उग्रा खेड़ी गांव में चल रहे धरने के बाहर स्टेडियम और सामने स्कूल की दीवार पर जाटों के बारे में अपशब्द लिख दिए गए। सुबह धरनास्थल पर लोग पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर डीसी और एसपी भी पहुंच गए।
अधिकारियों ने दोनों दीवारों को तुरंत पुतवा दिया। समिति पदाधिकारियों से भी मामले में सहयोग की अपील की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह लिखने वाले लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे।
पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है। आरंभिक जांच में सामने आया कि उग्रा खेड़ी में चल रहे धरनास्थल के बाहर स्टेडियम और सामने स्कूल की दीवार के बाहर यह सब बीती देर रात लिखा गया। यह सब रात साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे के बीच किया गया।
विज्ञापन
लिखने के लिए स्प्रे पेंट का उपयोग किया गया था। गाड़ियों में सवार लोग जब अपशब्द लिख रहे थे, तभी चौकीदार वहां पहुंच गए। इस पर सभी लोग गाड़ी में चुपचाप बैठकर चले गए। उस वक्त चौकीदार उन लोगों की हरकत को भांप नहीं सके।
इसकी जानकार मिलते ही डीसी डॉ. चंद्रशेेखर खरे और एसपी राहुल शर्मा मौके पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने रात को गश्त पर तैनात पीसीआर और राइडर सवारों से पूछताछ की। बलजीत नगर नाके पर एंट्री पर बैठे कर्मी से भी जानकारी मांगी गई।
बताया जा रहा है कि देर रात को उस दिशा में आने-जाने वाले गाड़ी सवारों से भी पूछताछ की जा सकती है। इस बारे में डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन ने बताया कि दीवार पर लिखे गए शब्दों को साफ कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।