फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pandit Dheerendra Shastri reached the industrial city, will narrate the story today

Panipat News: उद्योग नगरी में पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, आज करेंगे कथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
Pandit Dheerendra Shastri reached the industrial city, will narrate the story today
पानीपत। बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार शाम को पानीपत पहुंच गए। वे शनिवार से तीन दिन पानीपत के सेक्टर 13-17 के हुडा मैदान में श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ के साथ कथा करेंगे। इसी के साथ ही 108 कुंडीय यज्ञ भी शुरू हो जाएगा। बागेश्वर सरकार 18 को सुबह 11 बजे दरबार लगाकर भक्तों के प्रश्नों का उत्तर देंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत ने करीब 26 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। इसके लिए 26 सेक्टर बनाए हैं। एक सेक्टर में करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। पार्किंग से लेकर पंडाल की सुरक्षा पुलिस और आयोजक समिति के स्वयंसेवकों के हाथ में होगी।
विज्ञापन

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार शाम को पानीपत पहुंचे तो उनके दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वे आयोजन स्थल के साथ फाइव स्टार होटलनुमा बनाए आवास में पहुंचे। यहां भक्ताें को आशीर्वाद दिया और विस्तार से चर्चा की। वे तीन दिन के कार्यक्रम में पहली बार पानीपत पहुंचे हैं। गत वर्ष सेक्टर-25 में आयोजित एक कथा में पहुंचे थे। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच के अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट विनोद खर्ब और एडवोकेट वैभव देशवाल को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 17 से 19 मई को आयोजित कथा में कथा व्यास बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज होंगे। इस दौरान 108 कुंडीय अखंड 72 घंटे श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शनिवार सुबह नौ बजे शुरू किया जाएगा। जिसमें करीब छह हजार परिवार शामिल होंगे। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद व मंत्रियों व विधायक को निमंत्रण दिया है। इसके अलावा विभिन्न मंत्री व विधायक एवं संस्थाओं के सम्मानित सदस्य भी कथा में मौजूद रहेंगे। वहीं 18 मई को बालीजी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जिसमें पर्ची निकालकर श्रद्धालु को मंच पर जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed