फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panchayat Minister Mahipal Dhanda congratulated

Panipat News: पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा का किया अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Minister Mahipal Dhanda congratulated
पानीपत। विकास एवं पंचायत और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिपाल ढांडा का सोमवार को एसडी पीजी कॉलेज में नागरिक अभिनंदन किया। कॉलेज प्रबंधन समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने संयुक्त रूप से यह समारोह किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, महासचिव महेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने पुष्प-रोपित गमला भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा के जिला सचिव सुमित जागलान, एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश खुराना, प्रदीप शर्मा, डॉ संगीता गुप्ता और वर्तमान कार्यकारिणी में जिला प्रमुख धरमवीर, नगर मंत्री दीपांशु और नगर सहमंत्री अनिकेत ने भी मंत्री का स्वागत किया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सदस्य एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने मंत्री के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ संगीता गुप्ता ने एबीवीपी के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला ।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा ने सबका आभार व्यक्त किया और वे जिले और प्रदेश की जनता की सेवा के दायित्व केा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। देश अब पूरी दुनिया में एक शक्ति बनकर उभर रहा है और ऐसे में वे खुद भी ऐसे प्रयास करेंगे की हरियाणा प्रदेश पर पूरे देश को गर्व हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित जागलान ने ढांडा की कर्मठता और दूरदर्शिता की सराहना की। रमेश खुराना ने कहा कि महिपाल ढांडा ने युवा अवस्था में ही खुद को सक्रिय राजनीति में साबित किया है। एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को समाज की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed