फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pamphlets with obscene language written on in names of women and daughters were thrown in village In Panipat

Panipat: महिलाओं और बेटियों के नाम लेकर अभद्र भाषा लिखे पर्चे गांव में डाले, सीसीटीवी में एक संदिग्ध कार आई

Sat, 18 Jan 2025 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

ग्राम पंचायत सरपंच ने शिकायत में पुलिस ने गांव व आसपास के मोबाइल टावर से उस समय के डंप उठवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डंप से इस समय के मोबाइल नंबर से पता चल जाएगा और आरोपी तक आसानी के साथ पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
pamphlets with obscene language written on in names of women and daughters were thrown in village In Panipat
सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के इसराना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं व लड़कियों के नाम के पर्चे फेंके गए हैं। गांव में एक सीसीटीवी कैमरे में एक कार संदिग्ध नजर आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात को  9:50 से 10 बजे के बीच 10 मिनट में पर्चे डाले गए हैं। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल भी करता है। इससे ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है। थाना शहर पुलिस ने इसमें बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एक गांव के सरपंच ने इसकी शिकायत थाना इसराना पुलिस को दी है। मामला 12 जनवरी का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने सफेद कार में आकर विभिन्न परिवारों की महिलाओं और लड़कियों के नाम लेकर पर्चे डाले गए हैं। इससे गांव के लोगों में काफी रोष है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की जाती हैं। वह उनको परेशान करता है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने रात 09:50 से 10 तक गांव में पर्चे डाले गए हैं। 
विज्ञापन




मोबाइल के डंप उठाने की मांग 
ग्राम पंचायत सरपंच ने शिकायत में पुलिस ने गांव व आसपास के मोबाइल टावर से उस समय के डंप उठवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डंप से इस समय के मोबाइल नंबर से पता चल जाएगा और आरोपी तक आसानी के साथ पहुंचा जा सकता है। इसके साथ विदेशी नंबर और उसके साथी का भी पता लगेगा। पुलिस सूचना मिलते ही गांव में पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक व्यक्ति सफेद रंग की कार में आया। उसने गांव की महिलाओं व लड़ययों के बारे अभद्र शब्दावली लिखे पोस्टर फेंके गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 79 बीएनएस-2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed