{"_id":"6ac80f93691a76269f098494","slug":"pace-of-pr-paddy-procurement-and-lifting-is-slow-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165665-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीआर धान की खरीद और उठान की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीआर धान की खरीद और उठान की रफ्तार धीमी
Fri, 09 Oct 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ ही पीआर धान की खरीद और उठान की समस्या किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मंडियों में पहुंची फसल के मुकाबले खरीद और उठान की रफ्तार अब भी धीमी है।
खरीद नहीं होने से किसानों की फसल खुले में पड़ी है, वहीं उठान में देरी के कारण भुगतान भी अटका हुआ है। दूसरी ओर, राइस मिलर्स के पूरी तरह सक्रिय नहीं होने और नमी का हवाला देकर खरीद से बचने की शिकायतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।पानीपत और बाबरपुर मंडियों में अब तक पीआर धान की कुल आवक 1744.4 मीट्रिक टन हो चुकी है। इसमें से 946.5 मीट्रिक टन की खरीद हुई है, जबकि 797.9 मीट्रिक टन धान खरीद से वंचित है। वीरवार को 495.7 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा और 442.4 मीट्रिक टन की खरीद हुई। अब तक खरीदे गए धान में से 400 मीट्रिक टन का ही उठान हो पाया है।
ऐसे में 546.5 मीट्रिक टन खरीदा हुआ धान भी उठान का इंतजार कर रहा है। पिछले साल इसी तिथि तक पानीपत और बाबरपुर मंडियों में पीआर धान की आवक 4619.9 मीट्रिक टन थी, जबकि इस बार यह 1744.4 मीट्रिक टन है। किसानों गणपत व सुभाष का कहना है कि उनकी काफी फसल मंडियों में खुले में पड़ी है। बारिश होने पर धान भीगने से गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। संवाद