फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Oxygen Plant Inauguration, Trial Instructions

ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, ट्रायल के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Oxygen Plant Inauguration, Trial Instructions
पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में विधायक प्रमोद विज ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन व साथ में म? - फोटो : Panipat
पानीपत। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश के एम्स से 35 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया है। इसी कड़ी में विधायक प्रमोद विज ने वीरवार को सिविल अस्पताल में दो करोड़ रुपये की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। फिलहाल मरीजों को बेड तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचेंगी। वजह है कि बिना प्लांट के ट्रायल एवं सैंपलिंग के उद्घाटन किया गया है। विधायक ने प्लांट के जल्द ट्रायल और सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उद्घाटन के पहले सिविल सर्जन ने एलएंडटी से इंजीनियर बुलाया। ऑक्सीजन की गुणवता की जांच की गई, जिसमें ऑक्सीजन 95 प्रतिशत शुद्ध मिली। विधायक प्रमोद विज ने एलएंडटी को जल्द ऑक्सीजन की सैंपलिंग करने एवं प्लांट का ट्रायल पूरा करने के लिए कहा। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां पुख्ता है। सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए हैं। देश भर में ऑक्सीजन के प्लांट लगाए गए हैं। वेंटिलेटर की सभी स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था कर दी गई है। जिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है वहां डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।
विज्ञापन

यह प्लांट हवा से प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार करेगा। इससे 150 बेड को 24 घंटे ऑक्सीजन आपूर्ति की जा सकेगी। इस प्लांट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) डिजाइन किया है। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी सप्ताह एलएनटी के इंजीनियर ऑक्सीजन की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर गुरुग्राम की लैब में भेजेंगे। इसके बाद ट्रायल किया जाएगा। लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी ने कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीसीआर) के तहत यह प्लांट पीएम केयर्स फंड में डोनेट किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने शेड और फाउंडेशन तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट का उद्घाटन हो गया है, जल्द ट्रायल होगा
अस्पताल में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। विधायक प्रमोद विज ने इसकी उद्घाटन किया है। इसका ट्रायल और सैंपलिंग बाकी है। जल्द प्लांट का ट्रायल होगा। - डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed