फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Outstanding Women Award

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Outstanding Women Award
पानीपत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सीटीएम राजेश - फोटो : Panipat
पानीपत। फैला उजियारा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लघु सचिवालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीटीएम राजेश कुमार सोनी जबकि अध्यक्षता फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने की।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सीटीएम ने सम्मानित किया। इनमें नायब तहसीलदार सुदेश राणा, एडीए अनुप्रिया, अधीक्षक निर्मला देवी, स्टेनो साधना, सीमा रानी, कानूनगो पूजा, निर्वाचन कार्यालय की प्रोग्रामर कमल, डीएफएसएसी कार्यालय की अधीक्षक निर्मला, एसएसएसए कार्यालय की मीना, सहायक गीता रानी, जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से निर्मला, सेवादार मूर्ति देवी, एडीसी कार्यालय से सविता रानी शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीटीएम राजेश सोनी ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सकती है। अपनी शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करना चाहिए। महिलाओं का सशक्त होना जितना केवल खुद के लिए ही जरूरी है, उतना ही समाज के लिए भी जरूरी है। महिलाओं का आगे बढ़ना और सशक्त होना पूरे समाज को एक नई पहचान दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, उन्हें सशक्त करना और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में उनकी मदद करना है। उन्होंने कहा कि जरूरी ही नहीं आईआईटी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं या फिर डॉक्टर या फिर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं ही सशक्त हों। बल्कि अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को आगे बढ़ाना उनका आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। इसी प्रयास को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जो काबिल के तारीफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed