फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Outgoing Mandi Sarpanch sold thousands of tiles

निवर्तमान मांडी सरपंच ने बेच डालीं हजारों टाइलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Outgoing Mandi Sarpanch sold thousands of tiles
इसराना। मांडी गांव की निवर्तमान सरपंच ज्योति ने गलियों से 13,484 टाइलें उखाड़कर बेच दीं। सीएम विंडो की जांच में ये खुलासा हुआ है। जिला पंचायती राज विभाग ने निवर्तमान सरपंच को भेजे गए नोटिस भेजकर 60,678 रुपये जुर्माना लगाया है। बेची टाइलों की कीमत भी इतनी ही थी। कहा गया है कि जुर्माना न भरने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

गांव मांडी के जयभगवान ने सीएम विंडो में भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि निवर्तमान सरपंच ज्योति ने गांव में बनाई गई गली से पुरानी ईंटे उखड़वा कर किसी को बेच दी। सीएम विंडो की शिकायत पर जांच के लिए गाँव मे पंचायत राज विभाग से जेई, ग्राम सचिव, शिकायतकर्ता जयभगवान, सरपंच प्रतिनिधि संजय, पूर्व पंच धर्मबीर व ग्रामीणों की मौजूदगी में किए गए निरीक्षण के दौरान गली की पैमाइश की गई। इसमें जेई ने गली में 13,484 पुरानी ईंटे लगी होने की पुष्टि की। फिलहाल गली में इंटरलॉक टाइल्स लगी हुई है इनके नीचे पुरानी ईंटे लगी हुई नहीं मिली।
विज्ञापन

जांच टीम ने बताया कि पुरानी ईंटों को गली से उखाड़ा गया व उखाड़ी गई ईंटों को स्टॉक में दर्ज नहीं दिखाया गया। जांच के बाद बीडीपीओ कार्यालय द्वारा निवर्तमान सरपंच ज्योति को नोटिस भेज कर उखाड़ी गई ईंटो की कीमत के एवज में पंचायत के खाते में 60,678 रुपये जमा कराने के निर्देश दिए गए है। बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि सीएम विंडो से शिकायत की जांच में गली से उखाड़ी गई पुरानी ईंटो के मामले में अनियमितताएं मिलने पर मांडी की निवर्तमान सरपंच को ईंटो की लागत के पैसे जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed