फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Operation theater will be built in Samalkha hospital

Panipat News: समालखा अस्पताल में बनेगा ऑपरेशन थिएटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Operation theater will be built in Samalkha hospital
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग समालखा सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन

समालखा अस्पताल में अब सर्जरी शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए समालखा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है। यहां एक सर्जन की भी नियुक्ति की जाएगी। फरवरी 2025 तक यहां सेवाएं शुरू होंगी। समालखा में यह सेवा शुरू होने से समालखा व बापौली क्षेत्र के लोगों को पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए नहीं आना पड़ेगा। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टर पर वर्क लोड कम होगा। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज तीन से चार जरनल सर्जरी होती हैं।
फिलहाल समालखा सामान्य अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सेवा चल रही है। इस साल यहां एक्स रे की सेवा भी शुरू हुई है। 100 बेड के इस अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ नहीं है। नियमानुसार 100 बेड के अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर होना जरूरी है। सिविल सर्जन ने मुख्यालय में ऑपरेशन थियेटर बनाने की मांगी भी भेजी थी। इस डिमांड पर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन

अब थियेटर को बनाने का एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर समालखा सामान्य अस्पताल में शवगृह का काम पूरा हो चुका है। इसको स्वास्थ्य विभाग ने टेकओवर कर लिया है। जनवरी के अंत में समालखा अस्पताल में पोस्टमार्टम सेवाएं भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की सेवा रही अधूरी: स्वास्थ्य विभाग इस साल समालखा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू करने करने का प्रयास कर रहा था।
इसके लिए मशीन को भी ठीक कराया गया लेकिन मुख्यालय रेडियोलोजिस्ट नहीं मिला। इसलिए यह सेवा फिलहाल अटकी हुई है।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed