{"_id":"615228688ebc3e372c06ffbc","slug":"opd-in-civil-hospital-was-only-450-panipat-news-knl84643859","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में ओपीडी महज 450 रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में ओपीडी महज 450 रही
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में दिखा भारत बंद का असर मरिज पहुंचे कम।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा। सिविल अस्पताल में सोमवार को काफी कम मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए नहीं आ सके, क्योंकि ऑटो नहीं चले। किसानों के नाकों में कार व दूसरे वाहन फंस गए। लोगों को वापस घर जाना पड़ा। सिविल अस्पताल में महज 450 ओपीडी हुई, जबकि आमतौर पर ये ओपीडी एक हजार से अधिक होती है।
महज आठ केंद्रों पर हुआ टीकाकरण कार्यक्रम
किसानों ने सोमवार सुबह से ही समालखा, इसराना, मतलौडा, डाहर , सनौली, उग्राखेड़ी, बाबरपुर व नूरवाला के पास रोड बंद कर दिया था। जिन गांवों में सीएचसी व पीएचसी है, वहां के लोगों ने वहीं पर इलाज कराया। जिन्हें सिविल अस्पताल आना था, उन्होंने यहां आना स्थगित कर दिया। जिले में सोमवार को महज आठ केंद्रों पर ही कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। सत्संग भवनों, मंदिरों व गांवों की चौपालों में टीकाकरण के कैंप नहीं लगे।
सिविल अस्पताल में सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ की 80 , बुखार, जुकाम, छाती रोग, शुगर व ह्दय रोगियों की 150, महिला रोग संबंधी 60 , हड्डी रोग संबंधी 40, मनोरोगियों की 30, बाल रोगियों की 55 व अन्य ओपीडी महज 35 ही हुई। आमतौर पर इस मौसम में बुखार, जुकाम, छाती रोग, शुगर व बाल रोगियों की ही ओपीडी 500 से अधिक होती है। कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ सोमवार को छुट्टी पर रही।