फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online cash facility remained closed, people returned without paying taxes.

Panipat News: ऑनलाइन कैश सुविधा रही बंद,बिना टैक्स जमा कराए लौटे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Online cash facility remained closed, people returned without paying taxes.
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ऑनलाइन कैश सुविधा शनिवार को बंद रही। ऐसे में शनिवार को छुट्टी के दिन सीएफसी और कैश काउंटर पर कोई भी काम नहीं हो पाया। लोगों को बिना टैक्स जमा कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में शनिवार को भी कैश काउंटर चालू रखने का फैसला लिया था। शनिवार को कर्मचारी सुबह ही पालिका बाजार सीएफसी और देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कैश काउटर पर पहुंच गए। निकाय विभाग की साइट सुबह ही बंद रही। कर्मचारी पूरा दिन कार्यालय में बैठे रहे। इसके साथ टैक्स जमा कराने आए लोगों को भी मायूसी हाथ ली। रमेश नगर के प्रताप ने बताया कि वह शनिवार को निगम कार्यालय में टैक्स जमा कराने आया था। यहां कैश काउंटर बंद मिला। उनको वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

250 बकायेदारों के नोटिस तैयार किए
कर अधीक्षक जाेगिंद्र सिंह ने बताया कि साइट बंद होने के चलते टैक्स जमा नहीं हो पाया। कर्मचारियों बकायेदाराें के नाेटिस तैयार किए गए हैं। 250 बकायेदारों पर करीब 13.50 कराेड़ रुपये प्राॅपर्टी टैक्स बाकी है। इनके अलावा 300 लोगों को नाेटिस दिए हैं। इन पर 19.50 कराेड़ रुपये का टैक्स बकाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

निगम के दोनों कार्यालयों में शनिवार को छुट्टी के दिन काम किया गया है। विभाग की साइट बंद होने के चलते किसी प्रकार का टैक्स जमा नहीं हो पाया।
अधिकारियों व कर्मचारियों ने बकायेदारों के नोटिस तैयार किए हैं। इनसे अगले दिनों में रिकवरी की जाएगी।
विवेक चाैधरी, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed