फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online and offline classes started in ib college

ऑनलाइन कक्षाओं का होगा लाइव टेलिकास्ट, 30 ऑनलाइन क्लासरूम तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Online and offline classes started in ib college
आईबी महाविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए 30 ऑनलाइन क्लासरूम तैयार किए गए हैं। ऑनलाइन क्लासरूम के माध्यम से विद्यार्थियों का लाइव टेलिकास्ट होगा, जिसके जरिये विद्यार्थी टाइमटेबल के अनुसार अपनी ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकेंगे। आईबी कॉलेज की ओर से टाइमटेबल के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज ने ऑफलाइन कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए आईबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने उक्त आदेश दिए हैं। हर क्लासरूम में लेटेस्ट कॉन्फिगरेशन वाला कंप्यूटर सिस्टम, उसके साथ एयरटेल ब्रॉडबैंड का इंटरनेट कनेक्शन, वेब कैम एवं हेड फोन की व्यवस्था की गई है। आईबी महाविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाओं के माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के साथ करार किया है जिसमें महाविद्यालय के हर कक्षा में सभी विद्यार्थियों एवं सभी प्राध्यापकों की माइक्रोसॉफ्ट आईडी तैयार करवा दी गई है। प्राध्यापक फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग की जा रही है, ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार उसे दोबारा देख सकें।
विज्ञापन

ऑफलाइन कक्षाओं की भी व्यवस्था
सरकार के निर्देशानुसार आईबी कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाओं की व्यवस्था कॉलेज में कर दी गई है। ऑफलाइन कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सहमति पत्र एवं फेस मास्क पहन कर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed