फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One Died after wall collapsed in thunderstorm in Panipat

Panipat News: आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार, झुग्गी में सो रहे युवक की मौत, दो बच्चे गंभीर  

Mon, 23 May 2022 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 May 2022 10:49 AM IST
सार

एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से एक दीवार नीचे झुग्गी पर आ गिरी। इससे झुग्गी में सो रहा एक युवक अपने दो बच्चे सहित नीचे दब गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
One Died after wall collapsed in thunderstorm in Panipat
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत में रविवार देर रात आए आंधी-तूफान से गांव गढ सरनाई में बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से एक दीवार नीचे झुग्गी पर आ गिरी। इससे झुग्गी में सो रहा एक युवक अपने दो बच्चे सहित नीचे दब गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को झुग्गी से बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चों के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव गढ़ सरनाई में राकेश (30) बेटे लक्ष्य (6), सोरिश (2) और पत्नी के साथ झुग्गी में सो रहा था। सोमवार सुबह करीब चार बजे तेज आंधी- तूफान आ गया। बारिश की वजह से अचानक पास के एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से ईंटें नीचे झुग्गी पर आ गिरी। इससे राकेश, लक्ष्य और सोरिश नीचे दब गए। जबकि राकेश की पत्नी बाहर निकल गई। परिजनों ने बताया कि राकेश दिहाड़ी मजदूरी करता था। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed