फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One die as car hit divider and collide with canter in another lane

डिवाइडर से टकरा कार दूसरी लेन में कैंटर की चपेट में आई, एक की मौत

Thu, 04 Jun 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 04 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एलीवेटिड हाईवे पर आर्य कॉलेज के सामने एक कार डिवाइडर से टकराकर करनाल लेन पर पलट गई और दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गई।

इस हादसे में कार सवार दिल्ली के विकासपुरी निवासी एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के विकासपुरी निवासी 22 वर्षीय तरुण कुमार अपनी गाड़ी से करनाल से दिल्ली जा रहा था। एलीवेटिड हाईवे पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दिल्ली-करनाल लेन पर पलट गई। इसी समय दिल्ली से करनाल की तरफ जा रहे कैंटर से गाड़ी टकरा गई।

 हादसे के बाद दिल्ली-करनाल लेन पर जाम लग गया। बस अड्डा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे युवक को बाहर निकाला और अस्पताल में ले गई। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और उसकी शिनाख्त दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण कुमार के रूप में की।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। बस अड्डा चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि एलीवेटिड हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed