{"_id":"f4924381b4c33aeee72d4dd668730fe0","slug":"one-die-as-car-hit-divider-and-collide-with-canter-in-another-lane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा कार दूसरी लेन में कैंटर की चपेट में आई, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकरा कार दूसरी लेन में कैंटर की चपेट में आई, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एलीवेटिड हाईवे पर आर्य कॉलेज के सामने एक कार डिवाइडर से टकराकर करनाल लेन पर पलट गई और दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गई।
इस हादसे में कार सवार दिल्ली के विकासपुरी निवासी एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के विकासपुरी निवासी 22 वर्षीय तरुण कुमार अपनी गाड़ी से करनाल से दिल्ली जा रहा था। एलीवेटिड हाईवे पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दिल्ली-करनाल लेन पर पलट गई। इसी समय दिल्ली से करनाल की तरफ जा रहे कैंटर से गाड़ी टकरा गई।
हादसे के बाद दिल्ली-करनाल लेन पर जाम लग गया। बस अड्डा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे युवक को बाहर निकाला और अस्पताल में ले गई। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और उसकी शिनाख्त दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण कुमार के रूप में की।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। बस अड्डा चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि एलीवेटिड हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई।