फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One dead, one dead, five saved by breaking glass

नहर में गिरी स्कॉर्पियों, एक की मौत, शीशे तोड़कर पांच को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
One dead, one dead, five saved by breaking glass
इसराना। सिवाह नहर पुल के पास नहर में गिरी स्कार्पियो गाड़ी को हाइड्रा मशीन की मदद से निकलवाती हुई - फोटो : Panipat
पानीपत/इसराना। रोहतक बाईपास पर गांव सिवाह के पास कोहरा के कारण एक स्कॉर्पियों गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में छह युवक सवार थे। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस 10 मिनट में हादसा स्थल पर पहुंच गई और फिर क्रेन से स्कॉर्पियों के शीशे तुड़वाएं। उससे पांच युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक युवक नहर में बह गया। बाद में उसका शव दोपहर 12 बजे गांव खुबडू के पास नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन

बाकी युवकों का सिविल अस्पताल में इलाल चल रहा है। ये सभी जींद के अलेवा खांडा गांव से यूपी मुरादाबाद कैंसर मरीज को दवाई दिलाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकालवाकर और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

जींद के गांव खांडा निवासी मंजीत ने बताया कि गांव अलेवा निवासी नवीन कैंसर पीड़ित हैं। उन्हें दवाई दिलाने के लिए वह, जोगेंद्र, राजेंद्र, अलेवा निवासी प्रदीप, खांडा निवासी नीरज(22) पुत्र अमृतलाल स्कार्पियों गाड़ी में सवार होकर वीरवार सुबह अलेवा से यूपी के मुरादाबाद जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे अधिक कोहरे व धुंध की वजह से अचानक दिखना बंद हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकजुट हुई और कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और शीशे तोड़कर राजेंद्र, जोगेंद्र, प्रदीप, मंजीत और नवीन को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। इस बीच नीरज शर्मा नहर में बह गया था।
इसराना थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। वहीं सरकारी गोताखोर की मदद से नीरज को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। पानी का बहाव इतना तेज था कि नीरज का शव खूबडू झाल पार कर सोनीपत रेंज में जाकर मिला। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना था कि करीब छह किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से पानी शव को अपने साथ बहता ले गया।
सोमवार को हुई थी बहन की शादी, मातम में बदली खुशियां
खांडा निवासी अमृतलाल ने बताया कि बेटा नीरज घर का इकलौता चिराग था। वह हाल में पढ़ाई कर रहा था। उसकी बेटी बहन पुष्पा की सोमवार को ही शादी हुई थी। वीरवार को चचेरे भाई मंजीत के साथ बेटे नीरज ने भी जाने की जिद की तो उन्होंने जाने दिया। उन्हें नहीं पता था कि इसके बाद नीरज का शव ही घर में आएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, गाड़ी समेत पांच युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जिसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। - दीपक कुमार, इसराना थाना प्रभारी

पानीपत। नहर से बाहर निकाली गई स्कार्पियो गाड़ी।

पानीपत। नहर से बाहर निकाली गई स्कार्पियो गाड़ी।- फोटो : Panipat

पानीपत। नीरज। फाइल फोटो।

पानीपत। नीरज। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed