{"_id":"6206cc3e55a0e71d7d633cf8","slug":"one-day-water-awareness-camp-organized-in-matlauda-to-save-water-panipat-news-knl98694644","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बचाने को लेकर मतलौडा में लगाया एक दिवसीय जल जागरुकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बचाने को लेकर मतलौडा में लगाया एक दिवसीय जल जागरुकता शिविर
पानीपत। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए लोग।
- फोटो : Panipat
Link Copied
मतलौडा। जन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से बीडीओ कार्यालय मतलौडा के सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय जल जागरुकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एक जल प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर उप मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि बीआरसी रोशनलाल आत्माराम रहे। बीआरसी जसवीर सिंह, बीआरसी आत्माराम भट्टी, जेई राकेश कुमार, नीतीश कुमार और होशियार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। समारोह में मतलौडा खंड के सभी गांव के ट्यूबवेल ऑपरेटरों व तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। उपमंडल अभियंता वीरेंद्र ने कहा कि जल जीवन का आधार मीठे जल के अभाव में पौधे और प्राणियों का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यूं तो समुद्र पानी से भरे हैं लेकिन मीठे जल की मात्रा केवल दो प्रतिशत ही है और समुद्र जल को शुद्ध करने पर भारी खर्च आता है। बीआरसी आत्माराम भट्टी ने कहा कि मीठे जल की खपत कृषि पशुपालन और उद्योगों में अधिक होती है। इसलिए किसान को सूक्ष्म सिंचाई और टपका सिंचाई योजना को अपनाना चाहिए। उद्योगों को भी पानी को शुद्ध करके बार बार प्रयोग में लाना चाहिए और डेयरी के मालिकों को भी भूजल को बचाने के सभी प्रयास करने होंगे तभी जल संरक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह सुबह शाम केवल दो 2 घंटे ही ट्यूबवेल को चलाएं और पानी की बर्बादी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।