फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One caught giving exam in place of another in maths

गणित में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
One caught giving exam in place of another in maths
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के प्रयास महज दावों तक सीमित रह गए हैं। मंगलवार को गणित की परीक्षा में स्पेशल टास्क फोर्स-1 करनाल की टीम ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी कल्याणा पर निरीक्षण के दौरान अनुक्रमांक 3022247844 पर असली परीक्षार्थी के स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा देते पकड़ा। उसके खिलाफ प्रतिरूपण का केस दर्ज करने के लिए केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सख्ती के दावों के बावजूद परीक्षा केंद्रों में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप खत्म नहीं हो रहा है। इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे मेें लगाई गई धारा-144 की भी जमकर अवहेलना हो रही है। मंगलवार को 12वीं कक्षा के गणित विषय के पेपर मेें बाहरी तत्व थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर पर्चियां बनाकर कई परीक्षा केंद्रों में खिड़कियों के सहारे अंदर पहुंचाते रहे। इन पर अंकुश लगाने वाली पुलिस या अन्य अधिकारी कहीं नजर नहीं आए। दूसरी ओर बोर्ड निरीक्षकों के अनुसार निरीक्षण के दौरान भी पानीपत जिले में नकल का कोई केस सामने नहीं आया। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो उनका दायित्व परीक्षा केंद्र के अंदर होने वाली नकल को रोकना है। बाहरी तत्वों को संभालने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मचारियों की हैं।
विज्ञापन

मांडी के परीक्षा केंद्र को शिफ्ट करने की मांग, एक पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान ड्यूटी से कोताही बरतने पर प्रदेशभर में तीन पर्यवेक्षक ड्यूटी से रिलीव एवं एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद की गई। उपायुक्त उड़नदस्ता पानीपत ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडी पर नियुक्त स्टाफ की नकल में संलिप्त पाए जाने, परीक्षा केंद्र पर इसी विद्यालय के परीक्षार्थी होने, नकल की पर्चियां केंद्र में फैले होने के कारण इस केंद्र को शिफ्ट करने की सिफारिश की गई। इसके अतिरिक्त इस परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक संतोष को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 75 केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षा के दौरान केंद्रों मेें बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों में नकल का सिलसिला धड़ल्ले से चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर 12:30 बजे शुरू पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ये तत्व न सिर्फ खिड़कियों के सहारे पर्चियां अंदर पहुंचाने का काम करते है, बल्कि पेपर में पूछे गए सवालों को भी बाहर तक लाने का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में न सिर्फ नकल रोकने के दावे फेल हो रहे हैं, बल्कि कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्कूल पोशाक में ही आए विद्यार्थी, पारदर्शी बोर्ड करें प्रयोग
बोर्ड अध्यक्ष ने सभी विद्यालय मुखियाओं से आह्वान किया है कि वे परीक्षार्थियों को सूचित करें कि वे विद्यालय द्वारा निर्धारित पोशाक पहन कर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। यही नहीं, पारदर्शी राइटिंग बोर्ड का ही प्रयोग करें। परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाए कि वे प्रश्र-पत्र पर किसी भी प्रकार के निशान न लगाएं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रश्रपत्र पर कोई निशान लगा हुआ पाया जाता है तो उसका नकल का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed