{"_id":"ae575c6d6beb2b0841a6e877dbf3b2a9","slug":"one-arrested-with-illegal-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जून-बोहली चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान रिफायनरी के पास से बिहार निवासी एक युवक से यूएसए निर्मित इंमपोर्टेड 32 बोर की एक पिस्तौल दो मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक अनिल मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
अनिल पहले भी रिफायनरी में ड्राईवर का काम करता था। बुधवार को वह अपने घर बिहार से आया था। जैसे ही वह रिफायनरी रोड पर सीआईएसएफ कार्यालय के पास पहुंचा तो सामने से पुलिस के गश्ती दल को देखकर चौंक गया और तुरंत रास्ता बदल गया। गश्त पर निकले बोहली चौकी प्रभारी वजीर सिंह ने शक के आधार पर उसे आवाज देकर रोकना चाहा तो आरोपी दौड़ने लगा। वजीर सिंह ने दौड़कर उसको पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी अनिल से 32 बोर की यूएसए निर्मित इंपोर्टेड एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।