फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one arrest in altrasound for fetus case

गर्भवतियों को भ्रूण लिंग जांच के नाम पर बहकाते थे, फिर नॉर्मल अल्ट्रासाउंड पर महिलाओं से हड़पते थे मोटी रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
one arrest in altrasound for fetus case
पानीपत, गुरुग्राम और सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त आप्रेशन कर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर गर्भवतियों को ठगने के आरोपी ट्रांसपोर्टर को धर दबोचा है। आरोपी को असंध रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने स्वास्थ्य विभाग की डिकोय से भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए थे। आरोपी गर्भवतियों का नॉर्मल अल्ट्रासाउंड कराता था फिर मनघड़ंत बच्चे का लिंग बताता था और मोटी रकम ऐंठ लेता था। गुरुग्राम की टीम काफी समय से उसकी धरपकड़ का प्रयास कर रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शीतला कॉलोनी का रहने वाला ट्रांसपोर्टर कपिल पुत्र राजकुमार और उसका भाई अमित गर्भवतियों को भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर झांसे में लेता है और नॉर्मल अल्ट्रासाउंड पर मनघड़ंत ढंग से बच्चे का लिंग बताता है और मोटी रकम ऐंठ लेता है। इसी शिकायत पर गुरुग्राम की टीम ने एक महिला डिकोय को कपिल के पास भेजा। महिला से कपिल से भ्रूण लिंग जांच कराने की बात कही। कपिल ने इसके लिए महिला से 80 हजार रुपये की मांग की थी और शनिवार को अल्ट्रासाउंड के लिए शनिवार को सोनीपत लेकर आया, लेकिन वहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। कपिल ने महिला को रविवार को पानीपत के सनौली रोड पर बुलाया। यहां पर रविवार होने के बाद अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। इस दौरान गुरुग्राम की टीम ने सोनीपत और पानीपत स्वास्थ्य विभाग को मामले के बारे में सूचित कर दिया था। सोमवार को कपिल ने अपने जानकार कार चालक को फोन कर गुरुग्राम बुलाया। तीनों दोपहर 1 बजे असंध रोड पर संकल्प अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर महिला की 800 रुपये की अल्ट्रासाउंड की पर्ची कटवाई गई। डॉक्टर ने सामान्य अल्ट्रासाउंड किया। कपिल ने भ्रूण लिंग जांच के लिए महिला से 80 हजार रुपये लिए थे। जैसे ही कपिल ने महिला के कान में बात की। स्वास्थ्य विभाग की तीनों टीमों ने रेड मारकर कपिल को दबोच लिया। टीम ने डॉक्टर से भी इस संबंध में पूछताछ की। आरोपी के पास से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दो दो हजार रुपये के 40 नोट बरामद हुए। आरोपी कपिल को स्वास्थ्य विभाग ने मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. सुनील संडूजा और डॉ. सुखदीप कौर शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान में कहा बच्ची है
आरोपी कपिल ने नॉर्मल अल्ट्रासाउंड पर मनघड़ंत कहानी बनाते हुए महिला के कान में कहा कि उसकी डॉक्टर से बात हो गई है। गर्भ में बच्ची है, जबकि डॉक्टर ने आरोपी कपिल को सिर्फ ये कहा था कि बच्चा ठीक है। इसी मनघड़ंत कहानी पर कपिल ने महिला से 80 हजार रुपये लिए थे।
महिला को दिखाने के लिए आरोपी डॉक्टर के कान में बात करता था
कपिल गर्भवतियों की भ्रूण लिंग जांच नहीं कराता था। सामान्य अल्ट्रासाउंड कराता था और फिर डॉक्टर के कान में ये पूछता था कि बच्चा सही सलामत है न। इस पर डॉक्टर अपनी प्रतिक्रिया देता था। महिला को ये दिखाता था कि उसने डॉक्टर से कान में भ्रूण लिंग के बारे में पूछा है। इसके बाद मनघड़ंत तरीके से महिलाओं को लिंग के बारे में बताकर मोटी रकम ऐंठता था।
दोनों भाइयों भ्रूण लिंग जांच के धंधे में
कपिल और अमित दोनों सगे भाई हैं। पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं, लेकिन पिछले कुछ से ट्रांसपोर्टर का धंधा छोड़कर दोनों भाई ने प्लानिंग के तहत गर्भवतियों को भ्रूण लिंग जांच के नाम पर झांसे में लेते थे। मनघड़ंत तरीके से लिंग बताकर महिलाओं को मोटे पैसे ऐंठते थे।

मामले में गहनता से पूछताछ की गई है। इसमें अस्पताल की कोई गलती नहीं मिली। सामान्य ढंग से पर्ची कटवाकर अल्ट्रासाउंड किया गया है। डॉक्टर ने सिर्फ ये कहा कि बच्चा ठीक है। डॉक्टर ने लिंग के बारे में नहीं बताया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी कपिल का भाई अमित भी इस प्रकार के कामों में उसके साथ संलिप्त रहता है।
-डॉ. सुनील संडूजा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed