{"_id":"62d5d0dbd4329e484f038407","slug":"one-accused-arrested-for-committing-theft-panipat-news-knl115082914","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 ने विद्यानंद कालोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बबैल रोड छोटू राम चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड मिला है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के संबंध में करनाल के विभिन्न थाना में पांच मामले दर्ज है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान घरौंडा फरीदपुर निवासी जोगिंद्र के रूप में हुई। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला, पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ कि उसने एक माह पहले विद्यानंद कॉलोनी से चोरी किया था। गौरतलब है कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी गुलफशाह ने शिकायत देकर बताया था कि वह 20 जून की दोपहर घर के अंदर मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर परिवार सहित घर की छत पर बैठे थी। कुछ देर बाद नीचे आकर देखा तो मोबाइल फोन नहीं मिला। जांच करने पर पर्स में रखे 35 हजार रुपये भी नहीं मिले।
आरोपी जोगिंद्र से नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने चोरी किए पैसों में से 34 हजार रुपये नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिये। आरोपी चोरी किए मोबाइल को बेचने के लिए सोमवार को छोटू राम चौक पर ग्राहक की फिराक में आया था। उसी वक्त उसे पुलिस ने काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक हजार रुपये बरामद कर उसे न्यायायल में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।