{"_id":"5f4bed5f8ebc3eaae40867c6","slug":"on-tuesday-the-tweet-of-the-home-minister-protested-against-the-closure-of-shops-panipat-news-knl42527863","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री के ट्वीट पर सोमवार-मंगलवार को दुकानें बंद रखनें का विरोध हुआ शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री के ट्वीट पर सोमवार-मंगलवार को दुकानें बंद रखनें का विरोध हुआ शांत
विज्ञापन
अनलॉक 4.0 में केंद्र सरकार की तरफ से जारी नई गाइडलाइन प्रदेश भर के व्यापारी व दुकानदारों के लिए राहत देने वाली साबित हुई है। जिला के सभी दुकानदारों व व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत कर इसका धन्यवाद किया। आदेशानुसार कोई भी राज्य सरकार अब लॉकडाउन नहीं लगा सकती, जिससे अब राज्य सरकार की तरफ से जारी सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद रखने के आदेश वापस लेने पड़े। रविवार सुबह ही डीसी के साथ व्यापारियों की बैठक से पहले इसकी सूचना गृहमंत्री अनिल विज से ट्वीट करके दी। जिससे शहर के व्यापारियों व दुकानदारों ने सहर्ष स्वीकार किया और केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया।
इस बारे में शहर के बाजार प्रधानों, संयुक्त व्यापार मंडल समिति व संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत की गई, सभी ने इस फैसले का माना और डीसी के साथ हुई बैठक में प्रशासन से शहर के व्यापारियों व दुकानदारों का सहयोग करने का अनुुरोध किया। बाजार प्रधानों ने कहा कि अब सातों दिन दुकानें खुली रहेंगी। अब तक रविवार को दुकानें बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। हो सकता है एक सिंतबर से नए आदेशानुसार रविवार को दुुकानें बंद रखी जाएं, लेकिन फिल्हाल के लिए ऐसी कोई भी गाइडलाइन सरकार व जिला प्रशासन की तरफ से नहीं आई हैं। अब तक दुकानों को खोलने का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ही निर्धारित है।
गृह मंत्री अनिल विज के बाद एक बार तो डीसी के साथ बैठक को कैंसिल माना गया। इसके बाद दोबारा से बैठक पर सहमति बनी, जिसमें सिर्फ बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पर चर्चा की गई। डीसी ने हर ऐसे नियमों को दुकानदार व व्यापारियों से मानने के लिए कहा जिससे कोरोना को हराया जा सकता हो। इस पर संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने 11 हजार मास्क डीसी को देने की घोषणा की, वहीं संयुक्त व्यापार मंडल की तरफ से पहले 51 सौ मास्क दिए जाने की घोषणा की, जिसे बाद में बढ़ाकर 11 हजार मास्क कर दिया गया। ये मास्क अब जन हित में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार का जताया धन्यवाद : सूरी
केंद्र सरकार के आदेशोंनुसार अब राज्य सरकार लॉकडाउन नहीं लगा सकती। हमारी डीसी के साथ बैठक से पहले गृहमंत्री अनिल विज का ये ट्वीट आ गया था। डीसी के साथ बैठक में भी यहीं बात रखी गई थी। जिस पर डीसी ने भी सपष्ट किया कि अब सोमवार व मंगलवार को दुकानें खोली जा सकती है। वहीं, शनिवार व रविवार का अभी कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। सोमवार मंगलवार को दुकानें बंद करने के आदेश वापस लेने पर दोनों सरकारों का सभी व्यापारियों की तरफ से धन्यवाद किया जाता है।
राजेश सूरी, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल समिति, पानीपत।
सरकार व प्रशासन का धन्यवाद- अरोड़ा
सराकर के नए फैसले का धन्यवाद करते हैं। वहीं, जिला प्रशासन व मीडिया का भी सभी व्यापारी व दुकानदारों की वजह से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने प्रमुखता से हमारी आवाज उठाई और सरकार तक पहुंचाई। हमने एसडीएम , कमिश्नर व डीसी के साथ बैठक भी की थी। जिन्होंने इसके बारे में सरकार से बात की ओर मीडिया ने भी हमारी बात पटल पर रखी, जिसके लिए सभी का आभार रहेगा। अब तक सिर्फ सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद रखने के आदेश वापस हुए हैं। रविवार का अभी कंफर्म नहीं है। हो सकता है सोमवार को आदेश जारी हों ।
सुनील अरोड़ा, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल, पानीपत।
संघर्ष काम आया - सुरेश बवेजा
शहर के सभी व्यापारियों व दुकानदारों का सोमवार मंगलवार को दुकान बंद करने का विरोध काम आया है। इसके लिए सभी ने संयुक्त व्यापार मंडल समिति पर सभी ने भरोसा भी जताया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने भी व्यापारियों की पीड़ा समझी और राज्य सरकार को लॉकडाउन न लगाने के आदेश दिए। इसी पर राज्य सरकार ने लॉकडाउन हटाया है। इससे व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
सुरेश बवेजा, प्रधान, चौड़ा बाजार, पानीपत।
पहले ले सकती थी सरकार पहले- सोनी
सरकार ये फैसला पहले भी ले सकती थी, बेवजह तीन दिन से बाजार प्रधानों व दुकानदारों को डराकर रखा गया। ऐसे फैसले देशहित में नहीं थे। अगर सभी दुकानदार व व्यापारी सोमवार मंगलवार को दुकान बंद कर लेते तो भूखे मरने की नौबत आ जाती। खैर, देर ही सही सरकार तो जागी, ओर अंत में इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। इससे कोई भी व्यापारी भाई व दुुकानदार भूखा मरने पर मजबूर नहीं होगा।
निशांत सोनी, प्रधान, मेन बाजार।
व्यापारी हित का आया फैसला- लीखा
सरकार का फैसला व्यापारी हित में जरूर आया है, लेकिन अभी भी संक्रमण का खतरा बरकार है। जिला प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बाजारों में थोड़ी सख्ती अपनाएं। समय से पहले और बाद में दुकानें खोलने वालों पर शिंकजा कसा जाना चाहिए। भीड़ भाड़ को देखते हुए पुलिस बल हर समय बाजार में मौजूद रहना चाहिए। बाजारों व तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को घुसने पर प्रतिबंध होना चाहिए। कैसे भी करके हर वो कदम उठाना चाहिए, जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
गौरव लीखा, प्रधान, इंसार बाजार।