फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the pretext of getting a loan, the thug withdrew Rs 31,495 from the account

लोन दिलाने का झांसा देकर ठग ने खाते से निकाले 31,495 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting a loan, the thug withdrew Rs 31,495 from the account
पानीपत। साइबर ठग ने एक व्यक्ति को लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक के खाते संबंधी सभी डिटेल ले ली और खाते से लगभग साढ़े 31 हजार रुपये निकाल लिए। व्यक्ति ने ठग के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव बुटाना निवासी मुकेश पुत्र कर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल गांव ददलाना में किराए पर रहता है। एक माह पहले फेसबुक पर धन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी का लोन के संबंध में विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने कहा कि मैनेजर बात कर रहा है। उसने आधार कार्ड, पैनकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक की कॉपी की फोटो अपने व्हाट्सएप पर मंगवाई। 19 जनवरी को उसके नंबर पर लोन से संबंधित एक स्लिप आई। इसके बाद उससे 1500 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। उसके पास एक फार्म भेजा और कहा कि इस पर हस्ताक्षर कर इसे वापस भेज दो 10 मिनट में राशि उसके खाते में आ जाएगी। उसने लोन की फीस समझकर 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके खाते से 31495 रुपये डेबिट हो गए। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed