फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the eighth day, the body of a young man who had flown into the canal with a tractor was found in the canal near Badwasni

ट्रैक्टर समेत नहर में बहे युवक का आठवें दिन बडवासनी के पास नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
On the eighth day, the body of a young man who had flown into the canal with a tractor was found in the canal near Badwasni
प.ानीपत। इसरत जलाल। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
ट्रैक्टर समेत नहर में बहे इशरत का शव आठवें दिन 51 किलोमीटर दूर सोनीपत के गांव बडवासनी के पास शुक्रवार रात दो बजे नहर में मिला। आठ मरला चौकी पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यूपी के बागपत वार्ड 22 निवासी जिया उररहमान ने बताया कि वह हरियाणा से यूपी में ले जाकर पराली बेचने का काम करते हैं। वह पिछले शनिवार को अब्बास, आदिल और इशरत जलाल (25) के साथ यूपी से हरियाणा में पराली खरीदने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आया था। वह ट्रैक्टर चला रहा था, बाकी तीनों ट्राली में बैठे हुए थे। शनिवार सुबह चार बजे दिल्ली पैरलल नहर किनारे नहरी विभाग के दफ्तर के सामने पहुंचे तो तकज बारिश शुरू हो रही थी। इसी बीच एक बेसहारा पशु उनके सामने आ गया, जिसको बचाने का प्रयास किया, तो ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर नहर में जा गिरे। अब्बास, आदिल और वह तैर कर बाहर आ गए, जबकि इशरत जलाल नहर में डूब गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दो बजे उनके पास सूचना आ गई थी कि इशरत का शव बडवासनी गांव के पास मिला है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-हेमराज राणा, आठ मरला चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed