फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel administered the oath of national unity to the policemen

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel administered the oath of national unity to the policemen
On the birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel administered the oath of national unity to the policemen - फोटो : Panipat
पानीपत। जिला पुलिस की तरफ से भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला लघु सचिवालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएसपी विजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महान व्यक्तियों की बदौलत हमें आजादी मिली है। उन्हीं में से महान एक सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों को जोड़ने का जो कार्य किया है। देश को संगठित विशाल राष्ट्र का स्वरूप प्रदान किया उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनकी कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र भक्ति सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल के पद चिन्हों पर चलकर भारत की संप्रभुत्ता, एकता, अखंडता को मजबूत करना होगा। देश के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल ने काफी योगदान दिया है। उनके योगदान को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उनकी जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भलाई निरीक्षक बलबीर सिंह, जिला पुलिस मुख्यालय की शाखाओं में, थानों में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला के प्रत्येक थाना स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed