फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   olympic, medal, neeraj, panipat

ओलंपिक में पदक जीतना है लक्ष्य : नीरज

Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
olympic, medal, neeraj, panipat
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। अंडर-20 जैवलिन थ्रो के विश्व चैंपियन ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह वादा अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों से किया। इससे पहले गांव खंडरा के लाल नीरज चोपड़ा का अखिल भारतीय रोड़ महासभा ने गांव सिवाह के पास भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में प्रशंसक उनके स्वागत के लिए गांव सिवाह पहुंचे। इसके बाद उन्हें विजयी जुलूस के साथ गांव सिवाह से रोड़ धर्मशाला लाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय रोड़ महासभा सभा ने नीरज चोपड़ा को एक लाख रुपये नकद ईनाम से सम्मानित किया।
विज्ञापन


पोलैंड से विश्व चैंपियन का तमगा लेकर लौटे लाल नीरज चोपड़ा को बधाई देने वालों का तांता रविवार सुबह से ही रोड़ धर्मशाला में लगना शुरू हो गया था। अखिल भारतीय रोड़ महासभा ने नीरज चोपड़ा का गांव सिवाह में फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद महासभा ने नीरज चोपड़ा का विजयी जुलूस निकाला। उन्हें कैंटर में तिरंगे के साथ गांव सिवाह से रोड़ धर्मशाला लाया गया। नीरज चोपड़ा के सम्मान को देखकर मां सरोज, पिता सतीश कुमार और चाचा भीम सिंह चोपड़ा की आंखें नम हो र्गइं। महासभा के प्रधान नसीब सिंह कारसा ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने देश को विश्व चैंपियन का तमगा दिलाया। देश को उनकी उपलब्धि पर नाज है।
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा ने इस दौरान प्रशंसकों से वादा किया वे ओलंपिक में जरूर देश के लिए पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद उनसे देशवासियों की बहुत उम्मीद हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय रोड़ महासभा के उप प्रधान निर्मल सिंह, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, भीम सिंह, पवन कुमार, जगदीप, राममेहर, जयभगवान, लहणा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


86.48 जैवलिन थ्रो कर तोड़ा था विश्व रिकॉर्ड
नीरज चोपड़ा ने 23 जुलाई को पौलेंड में आयोजित अंडर 20 विश्व चैपियनशिप में 86.48 मीटर जैवलिन थ्रो कर विश्व रिकार्ड बनाया था। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को 15 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

गाड़ दिया भाला छोरे न...
‘गाड़ दिया भाला छोरे न, कर दिए ठाठ छोरे न, ईब तो घणी-घणी दूर गडेगा भाला, बस प्यार दे दो छोरे न...’। इन्हीं शब्दो के साथ हजारों लोगों ने विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा का गांव सिवाह में स्वागत किया। नीरज चोपड़ा अपने सम्मान को देख कर भावुक हो गए।

माथे को चूम कर किया स्वागत
नीरज चोपड़ा के स्वागत के लिए ग्रामीण और परिजन सुबह जल्द उठकर तैयारियों में जुट गए थे। मां सरोज, पिता सतीश कुमार और चाचा भीम सिंह ने गांव सिवाह में नीरज चोपड़ा का माथा चूमकर स्वागत किया।


सेल्फी के लिए मची होड़
विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद नीरज चोपड़ा देश के स्टार बन गए। रोड़ धर्मशाला में नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने वालों में होड़ मची रही। बेटे के फेम को देखकर परिजन भी बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed