फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Old woman killed in home robbery

वृद्धा की हत्या कर घर में लूटपाट

Sun, 02 Feb 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 02 Feb 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में मकान में घुसकर एक वृद्धा की हत्या कर दी और उसके कानों की बाली समेत घर से अन्य सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


महिला अपने मकान में अकेली रहती थी। उसकी हत्या का कई घंटे बाद दोपहर के समय पता लगा। इसके बाद पुलिस की सांसे फूल गई और शव को सिविल

अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। माडल टाउन में जाटल रोड के नजदीक रहने वाली महिला बिमला रानी (70) की घर में घुसकर सिर गर्दन में चाकू और

अन्य हथियार से वार कर हत्या कर दी। हमलावर उसके कानों की बाली समेत घर से अन्य कीमती सामान लूट ले गए।

महिला की हत्या और लूट का दोपहर के समय पता चला। सूचना मिलने पर एएसपी बदन सिंह राणा, डीएसपी तान्या सुरजेवाला और थाना मॉडल टाउन प्रभारी

योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। माना जा रहा है कि बदमाश उसके कमरे में पीछे का दरवाजा

तोड़कर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर आसानी से बच निकल गए। माना जा रहा है कि महिला की हत्या रात को लूट की नीयत से की है।

लक्ष्मी की लड़की पास के एक सरकारी स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने शनिवार को दोपहर के समय बिमला देवी को आवाज लगाई थी, लेकिन

बिमला ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। उसकी लड़की ने कुछ देर बाद अपनी मां को इस बारे में बताया।

उसकी मां ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। लक्ष्मी ने पड़ोस में ही रहने वाले बिमला के भांजे विजय के घर पर संदेश भेजा।

इसके बाद विजय उसके घर पर पहुंचा। उन्होंने जाली का दरवाजा काटकर अंदर से दरवाजा खोला। यहां पर कमरे में बिमला देवी मृत थी। उन्होंने इसकी सूचना

पुलिस को दी।

बिमला रानी की पहले मौत हो गई थी और लड़की मंजू की कृष्णा नगर दिल्ली में शादी कर दी थी। जिसके बाद बिमला रानी मॉडल टाउन स्थित अपने मकान में

अकेली रहती थी। उसके मकान के अगले हिस्से में एक दूसरी महिला लक्ष्मी अपनी बेटी के साथ किराए पर रहती थी।

घर में अकेली महिला को पाकर हत्या और लूट की वारदात पहले भी कई हो चुकी हैं। विगत माह समालखा में मनाना रोड पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की

हत्या कर दी थी। जिसमें बदमाश नकदी और गहने लूट ले गए थे। पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन पुलिस हत्या और लूट की वारदात का खुलासा

नहीं कर सकी है।

मॉडल टाउन में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी और उसकी बाली समेत घर से अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा

दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
युद्धवीर सिंह, पीआरओ, एसपी कार्यालय, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed