फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Old lady's foot slipped, fell into canal, died

Panipat News: वृद्धा का पैर फिसला, नहर में गिरी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Old lady's foot slipped, fell into canal, died
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास एक वृद्धा पैर फिसलकर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। वृद्धा का शव कश्यप कॉलोनी के पास नहर में मिला। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शव को नहर से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसकी मौसी संतरा पत्नी विजय (65) ने कुछ दिन पहले आंखों का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद उनको सही से दिखाई नहीं देता था। वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थी। सोमवार दोपहर को वह घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की। नहर के पास खेल रहे बच्चों ने बताया कि एक वृद्धा नहर में गिर गई है। उन्होंने नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे। जिसमें वह नहर की ओर जाते हुए दिख रही है। उन्होंने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धा की नहर में तलाश शुरू की। संतरा का शव दिल्ली पैरलल नहर में कश्यप कॉलोनी के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed