फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officer stopped child marriage

Panipat News: बारात में आए लड़के से प्यार, फिर शादी को तैयार, अधिकारी ने रुकवाया बाल विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Officer stopped child marriage
पानीपत। कुटानी गांव की एक लड़की को बारात में आए अपने से तीन साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने महज पांच माह में ही शादी करने का फैसला कर लिया। लड़की जल्द अपने 17 साल के प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसने परिवार पर दबाव भी बनाया। परिवार के लोगों ने दोनों के दबाव में आकर इनकी शादी तय कर दी। परिवारजनों को यह भी भय था कि दोनों घर से फरार न हो जाए।
विज्ञापन

वीरवार को कुटानी गांव में बारात जानी थी। महिला संरक्षण एवं जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को इसकी सूचना मिल गई। वह बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और लड़की व लड़के की आयु के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने विवाह को रुकवा दिया। दोनों पक्षों से लड़के के बालिग होने तक शादी न करने का शपथ पत्र भी लिया गया है। अशोक विहार कॉलोनी का 17 साल का किशोर 18 फरवरी 2024 कुटानी गांव में बारात में गया था। यहां उसकी नजर एक युवती से मिली। दोनों ने यहीं पर एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। दोनों आपस में बात करने लगे। लड़के की उम्र लगभग साढ़े 17 साल व लड़की की उम्र 20 साल है। दोनों की मुलाकात भी होने लगी। अब इन्होंने शादी का फैसला कर लिया। परिवार के लोग जानते थे कि लड़के की उम्र शादी के योग्य नहीं है, लेकिन लड़की व लड़के का अधिक दबाव था। दोनों शादी के लिए फरार न हो जाए, इसलिए परिवार ने लोकलाज से इनकी शादी तय की थी।
विज्ञापन


जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि लड़की व लड़का दोनों 12 वीं पास हैं। इनकी सभी शादी की रस्म रुकवा दी है। सेक्टर 13-17 व किला पुलिस थाना के प्रभारियों को पत्र लिखकर सूचित किया गया है। पुलिस को इन पर नजर रखने के लिए कहा गया है । कहीं यह पीछे से इनकी शादी न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed