फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Offers came to get jobs, but did not get distracted: Dr. Bhopal Singh

रेलवेकर्मी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Offers came to get jobs, but did not get distracted: Dr. Bhopal Singh
पानीपत। सनौली रोड पर मार्बल मार्केट में रेलकर्मी (टीटीई) मनप्रीत की हत्या के मामले में सीआईए-2 ने सिवाह के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीतीश पुत्र अशोक निवासी कुराड़ के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसके और उसके साथियों के साथ मनप्रीत के साथ डीजे पर गाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। साथियों के ठिकाने का पता लगाने और गहराई से पूछताछ करने के लिए आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दशहरे के दिन धार्मिक आयोजन की आड़ में डीजे पर डांस करते हुए हुड़दंगबाजी कर रहे बदमाशों ने रेलकर्मी (टीटीई) गांव उग्राखेड़ी निवासी मनप्रीत मलिक और उसके साथ मनीष पर चाकू से हमला किया था। इससे मनप्रीत की कुछ देर बाद मौत हो गई थी, जबकि मनीष का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामान्य अस्पताल में गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इंकार कर दिया था। एएसपी विजय सिंह और एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने उन्हें दो से तीन दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed