{"_id":"6ad8c24e6db6931d4f06402a","slug":"offerings-at-shyam-babas-shrine-in-chulkana-dham-cross-the-125-crore-mark-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166384-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम में श्याम बाबा के दरबार में चढ़ावा सवा करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम में श्याम बाबा के दरबार में चढ़ावा सवा करोड़ पार
विज्ञापन
श्याम बाबा मंदिर में दानपात्र की गिनती करते और साथ में खड़े ग्राम पंचायत सरपंच सतीश छौक्कर। संव
छठे दिन दानपात्रों से मिले 4.80 लाख रुपये, कनाडा-अमेरिका की विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा (पानीपत)। धार्मिक स्थल चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में दानपात्रों की गिनती छठे दिन बुधवार को भी जारी रही। चढ़ावे में आई दान राशि सवा करोड़ रुपये केे पार हो चुकी है।
बुधवार को गिनती के दौरान दानपात्रों से 4.80 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई। रसीदों से मिली 11.99 लाख रुपये की राशि सहित मंदिर में अब तक कुल 1.29 करोड़ रुपये का चढ़ावा एकत्र हो चुका है। गिनती के दौरान नकदी के अलावा विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी मिले हैं।
मंदिर समिति के अनुसार, छठे दिन की गिनती में चांदी की दो अंगूठियां, एक लॉकेट, कनाडा के दो डॉलर और अमेरिका के दो डॉलर मिले। इससे पहले पहले दिन 18.90 लाख, दूसरे दिन 26.60 लाख, तीसरे दिन 24.30 लाख, चौथे दिन 20.05 लाख और पांचवें दिन 22.95 लाख रुपये गिने जा चुके हैं।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के गठन पर किया विचार-विमर्श
ग्राम पंचायत के सरपंच सतीश छौक्कर, अमित छौक्कर, टाला छौक्कर और सोनू शर्मा छदिया ने मंदिर परिसर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा से मुलाकात की। इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और जल्द श्राइन बोर्ड का गठन करने पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्राइन बोर्ड के गठन से मंदिर के प्रबंधन और विकास कार्यों को व्यवस्थित दिशा मिल सकेगी।
प्रशासन और बैंक अधिकारियों की निगरानी में गिनती
दानपात्रों से प्राप्त राशि की गिनती प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों की निगरानी में कराई गई। बीडीपीओ कार्यालय समालखा से एबीपीओ दिनेश कुमार, रणधीर और राजवीरेंद्र ने प्रक्रिया का जायजा लिया। वहीं, इंडियन बैंक के अधिकारी बिजेंद्र प्रजापत और उनकी टीम ने नकदी का मिलान कर हिसाब तैयार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
25