फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Occupation demolished in illegal colony of ward number 26

वार्ड नंबर 26 की अवैध कॉलोनी में ढहाए कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Occupation demolished in illegal colony of ward number 26
पानीपत। अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के लिए निगम की ओर से गठित की गई टीम ने बुधवार को वार्ड नंबर 26 में परशुराम धर्मशाला के पास पनप रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने इस कॉलोनी में कई इमारतों के लिए बनाई गई नींवों समेत कच्ची सड़कों को जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कार्रवाई से पहले अपनी कागजी कार्रवाई की औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। टीम ने यहां के लोगों को चेतावनी दी कि वे अवैध निर्माण रोकें, वरना निगम को कार्रवाई करनी पडे़गी। इसके अलावा अवैध कॉलोनाइजरों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

निगम की इस कार्रवाई में एटीपी राजकुमार, भवन निरीक्षक राजेश समेत भवन निरीक्षक ब्रांच शाखा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके लिए निगम ने मार्केटिंग बोर्ड के सीईओ प्रदीप शर्मा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया। कार्रवाई के लिए निगम ने पुराने औद्योगिक थाने से पुलिस बल भी बुलवा लिया था, जो मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने शहर में पनप रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर शिंकजा कसने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। जो सप्ताह में तीन दिन शहर में हो रहे अवैध निर्माणों, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करेगी।

नगर निगम के डीटीपी प्रवेश कौशिक ने बताया कि टीम ने नियमानुुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने का काम किया है। उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर में पनप रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed