{"_id":"d1ffde5f0d24f98a9f9fdc784a4949b6","slug":"nutrition-worms-center-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषाहार में कीड़े, केंद्र पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषाहार में कीड़े, केंद्र पर ताला जड़ा
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा के गांव हथवाला की आंगनबाड़ी केंद्र-71 में आटा और चावल में सुरसरी और कीडे़ मिलने से ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणाें ने ब्लाक समिति चेयरमैन के पति के नेतृत्व मे आंगनबाड़ी केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया।
मामले की सूचना मिलते ही बीडीपीओ अशोक छिक्कारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाद्य सामग्री की जांच करते हुए सामान को कब्जे में लेकर आंगनबाड़ी केंद्र को सील कर दिया।
आंगनबाड़ी संख्या-98 की वर्कर को आंगनबाड़ी केंद्र-71 का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। ब्लाक समिति की चेयरमैन आरती त्यागी के पति दीपक त्यागी, योगेश, अनु, संजय, सुंदर, अंकित, आनंद, सतीश और विजयपाल ने बताया कि करीब दो सप्ताह से उक्त केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाला राशन खराब आ रहा था। शिकायत करते पर चेयरमैन पति दीपक त्यागी ग्रामीणों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। बच्चों के लिए आए राशन की जांच करने पर चावल, सूखे और गीले आटे में कीडे़ चल रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणाें ने हेल्पर से बात करने पर उसने केंद्र की अतिरिक्त इंचार्ज पर इसका ठीकरा फोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची आंगनबाड़ी केंद्र की इंचार्ज भी इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इससे गुस्साए ग्रामीणाें ने रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया।
इसके बाद मामले की सूचना एसडीएम को दी गई। इस पर पानपीत के बीडीपीओ और अतिरिक्त प्रभार समालखा अशोक छिक्कारा ने सामान के कमरे को सील कर दिया।
सामान कर दिया सील : बीडीपीओ
उन्हें जांच में राशन के गीले और सूखे आटे के अलावा चावल मे सुरसरी और कीडे़ मिले। इसे अपने कब्जे में लेकर केंद्र को सील कर दिया। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, आंगनबाड़ी वर्कर रानी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हेल्पर ने उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं दी।