फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the Ring Road of Model Town will be under the guard of the third eye

Panipat News: अब तीसरी आंख के पहरे में होगा मॉडल टाउन का रिंग रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Now the Ring Road of Model Town will be under the guard of the third eye
पानीपत। अब मॉडल टाउन का रिंग रोड हर वक्त तीसरी आंख के पहरे में रहेगा। रिंग रोड में बढ़ती चोरियां, हादसों और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन ने रिंग रोड के सभी चौक चौराहों को सीसीटीवी से लैस करने की मुहिम शुरू कर दी है। पहले दिन एसोसिएशन ने मॉडल टाउन के बजाज टॉवर चौक पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल कर दिए गए हैं। इस पहले मॉडल टाउन थाना प्रभारी से मुलाकात की गई थी। जिसमें एसएचओ रेखा द्वारा सबसे पहले इस बजाज टॉवर वाले मुख्य चौक जहां सबसे ज्यादा आवागमन होता है पर सीसीटीवी लगाने की बात कही थी। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अपने निजी कोष से इस चौक पर कैमरे लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि जब सरकार और प्रशासन से कई बार डिमांड करने के बाद भी यहां सीसीटीवी नहीं लगे तो एसोसिएशन ने ही इनको लगवाने का काम किया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान मोहित बजाज, महासचिव आशु दुआ ने बताया कि मॉडल टाउन के रिंग रोड पर चार चौक, तीन तिराहे हैं। उनकी एसोसिएशन इन सभी सातों जगहों पर सीसीटीवी लगवाएगी। सबसे पहले रिंग रोड पर कमालिया भवन टी प्वाइंट के तिराहे पर तीन कैमरे लगाए गए हैं। ये सड़क एक ओर आठ मरला, दूसरी ओर रिंग रोड के दोनों छोर को जोड़ती है। इस टी-प्वाइंट से तीनाें रास्तों पर नजर रखी जा सकती है। इसके बाद हर चौक और चौराहे के अनुसार सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
शटर उखाड़ जाते थे चोर, वाहनों में भी होती थी चोरी
शहर का सबसे पॉर्श एरिया होने के बाद भी चोर रिंग रोड की दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी कर लेते थे। बिना सीसीटीवी पुलिस भी उनको पकड़ने में परेशान रहती थी। अब रिंग रोड से गुजरने वाला हर शख्स और गाड़ी इन सीसीटीवी की नजरों में कैद होगी। जिससे रिंग रोड पर होने वाली आपराधिक घटनाओं से भी लोगों को राहत मिलेगी और चोरों में भी इन कैमरों का डर रहेगा। इस मौके पर रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहित बजाज, महासचिव आशु दुआ, रमेश गिरधर, गिरीश मट्टा, मोहित जुनेजा, रचित जग्गा व पंकज दुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed