फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the new kovid hospital will start next week, Panipat

खराब मौसम की वजह से तकनीकी काम रह गया अधूरा, अब अगले सप्ताह शुरू होगा नया कोविड अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Now the new kovid hospital will start next week, Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थर्मल। रिफाइनरी के नजदीक गांव बाल जटान के पास निर्माणाधीन 500 बेड के नए कोविड अस्पताल का निर्माण समय पर खराब मौसम की वजह से पूरा नहीं हो सका। सीएम और डिप्टी सीएम ने दौरा कर 12 मई तक इसका उद्घाटन करने का दावा किया था, लेकिन मौसम को यह मंजूर नहीं था। आंधी और बारिश की वजह से काम की गति कम हो गई, जिसकी वजह से कई तकनीकी काम अभी बाकी हैं, जिसमें अस्पताल की छत का काम, अग्निशमन उपकरणों, बिजली और ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन समेत रास्ते का पक्का करने तक का काम बाकी है। जिससे अब इस अस्पताल को तैयार होने में करीब एक सप्ताह और लग सकता है। अगर इस दौरान भी बारिश हुई तो काम फिर लेट हो सकता है।
नए अस्पताल को रिफाइनरी के पास ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए बनाया गया था। इसके लिए मजबूत स्तर की पाइपलाइन तक बिछाई गई, लेकिन अभी इस पाइपलाइन में ऑक्सीजन गैस का कनेक्शन नहीं हुआ है। अस्पताल का निर्माण करने वाले कर्मचारी दिन रात काम पर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इंजीनियरों की मानें इस प्रकार का अस्पताल बनाने के लिए एक माह का समय चाहिए था। अभी तक अस्पताल के कमरों की छत का काम भी अधूरा है। वहीं किसी भी बेड पर ऑक्सीजन गैस नहीं पहुंच पाई है। अभी तक रिफाइनरी से और अस्पताल के अंदर गैस का कनेक्शन तक नही हुआ है। तीमारदारों के रहने या बैठने तक का इंतजाम नहीं आया है। अस्पताल तक जाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है। अगर बरसात हो गई अस्पताल बनने में और समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के 500 बेड के अस्पताल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक की गई। काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए अगिशमन उपकरणों के लिए टेंडर किए जाएंगे। यहां से रेफर किए जाने वाले मरीजों के लिए संबंधित अस्पताल के साथ टाईअप भी किया जाएगा ताकि जो सुविधाएं उस अस्पताल में उपलब्ध हैं, वे मौके पर मिल सकें। इस कोविड अस्पताल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल और एनसी मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ वेद नर्सिंग होम से स्टॉफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक इस कोविड अस्पताल का निर्माण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। - धर्मेंद्र सिंह, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed