फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the golden card of Viva Yojana will be made sitting at home

Panipat News: अब घर बैठे बनेगा चिरायु योजना का गोल्डन कार्ड

Wed, 03 Apr 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Now the golden card of Viva Yojana will be made sitting at home
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जिले के लोग आयुष्मान याेजना में इलाज लेने में प्रदेश में बहुत पीछे हैं। जिले में अभी भी 1.80 लाख लोगों ने अपने गोल्डन कार्ड नहीं बनवाए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग दो माह तक इन पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पात्रों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक नई सुविधा दी है। विभाग ने चिरायु एप जारी किया है। इस एप के जरिए लोग अपना अंशदान देकर घर बैठे चिरायु योजना का गोल्डन कार्ड पा सकते हैं।
चिरायु योजना के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि अब जिले में दो माह तक गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू होगा। अब लोग घर बैठकर भी एप के जरिए अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए लिंक भी जारी किया गया है। अधिक से अधिक पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन

अब लोगों को नागरिक अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेगा। जिले में अब तक 629297 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। पानीपत में कुल 8 लाख 9820 लाभार्थी हैं, इनमें से 6 लाख 29497 ने अपने कार्ड बनवाएं हैं। करीब 75 हजार मरीजाे अब तक 105 कराेड़ का इलाज करवा चुके हैं। लाेग भी खुद कार्ड बनवा सकते हैं। पानीपत काे मुख्यालय से राेजाना 3005 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। लाेगाें से भी अपील है कि वाे खुद घर बैठे अपने कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने माेबाइल में एप डाउनलाेड करना हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के अंतर्गत अब 1.80 लाख रुपये तक फ्री में कार्ड बनते हैं। इन्हें लाभार्थी घर बैठे भी बनवा सकता है। वहीं 1.80 लाख रुपये से तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले भी पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज ले सकते है। इसके लिए उन्हें https://chirayuayushmanharyana.in/ पर विभिन्न ऑनलाइन बैंकिंग मोड यानी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और वॉलटेस के माध्यम से मात्र 1500 रुपये वार्षिक अंशदान कर पंजीकरण करना हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed