फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the fare for going to Delhi is Rs 92

अब दिल्ली जाने के लिए लग रहा 92 रुपये किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now the fare for going to Delhi is Rs 92
पानीपत। अब पानीपत से दिल्ली जाने के लिए एक यात्री को 92 रुपये किराया देना होगा जबकि किसान आंदोलन से पहले 80 रुपये लगते थे। नई किराया दर किलोमीटर स्कीम के तहत लागू की गई है। सभी बसों से किराया अब किलोमीटर स्कीम के तहत ही लिया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली जाने में आधा घंटा कम समय लग रहा है क्योंकि सिंघु बार्डर से किसान उठ गए हैं।
विज्ञापन

पानीपत डिपो से दिल्ली जाने के लिए बसों में किलोमीटर स्कीम के अनुसार किराया लगेगा। पानीपत डिपो से दिल्ली आईएसबीटी 91.6 किलोमीटर दूर है। इसका किराया किलोमीटर स्कीम के अनुसार 92 रुपये है। ट्रैफिक मैनेजर ने पंकज बताया कि गाजियाबाद से बसों का संचालन करने पर 110 किलोमीटर का सफर होता था, जिसका किराया 110 की जगह 95 रुपये ले रहे थे। किसान आंदोलन के दौरान ही हरियाणा रोडवेज का किराया बढ़ गया था, जिसके बाद एक किलोमीटर के लिए एक रुपये के अनुसार किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीधा दिल्ली जाने से बसों के चक्कर बढ़ेंगे
पानीपत डिपो से दिल्ली के लिए रोज 25 से 30 बसों का संचालन किया जाता है। बार्डर बंद होने पर ये बसें तीन से सवा तीन घंटे दिल्ली जाने में लगाती थी, इतना ही समय लौटने में लगता था। इसकी वजह से बसों के चक्कर कम हो गए थे। अब रास्ता खुलने से बसें ढाई घंटे लग रहे, जिससे बसों के चक्कर भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed