फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   now the city will sanitized from kerala's sanitizer

अब केरल के आर्गेनिक सैनिटाइजर से शहर होगा सैनिटाइज, कीमत भी कम और असरदार भी ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
now the city will sanitized from kerala's sanitizer
अब शहर को सैनिटाइज करने के लिए हाइप्रोक्लाराइड या ब्लीय पाउडर के मिश्रण के स्प्रे की आवश्यकता नहीं होगी, केरल से स्पेशल आर्गेनिक सैनिटाइजर से शहर को साफ करने का काम किया जाएगा। यह सैनिटाइजर आम सैनिटाइजरों के मुकाबले सस्ते और बेहतरीन गुणवत्ता का भी है। इसकी कीमत आम तौर के सैनिटाइजर या केमिक्ल से काफी सस्ती हैं, वहीं संक्रमण के वायरसों पर इसका प्रहार काफी असरदार बताया जा रहा है। इसे मंगवाने का सुझाव शहरी विधायक ने नगर निगम को दिया है, अब निगम आयुक्त इस सैनिटाइजर की गुणवत्ता व किफायती होने पर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

शहरी विधायक ने बताया कि उनके कार्यालय में भी केरल से मंगवाया गया आर्गेनिक सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। ये करीब 200 रुपये किलो के हिसाब से मिलता है, जिसे पानी में मिश्रण कर तैयार करने पर इसकी लागत करीब एक रुपये प्रति लीटर की दर से पड़ती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस सैनिटाइजर को मंगवाने के लिए निगम को सलाह दी है, आगे निगम की मर्जी रहेगी कि वे इस सैनिटाइजर को कहां से और कौन सा मंगवाते हैं।
विज्ञापन

कपड़े भी नहीं होते खराब-
बता दें कि आम तौर पर शहर को सैनिटाइज करवाने के लिए बल्चिंग पाउडर या हाइप्रोक्लाराइड मिश्रण से स्प्रे करवाया जाता है। यह कपड़ों को भी खराब करता है। वहीं इसकी ज्यादा मात्रा अगर शरीर पर लगे तो इससे शरीर को भी नुकसान होता है। वहीं अन्य किसी जगह या इमारत पर इसका ज्यादा प्रयोग निशान तक बनाता है। जबकि आर्गेनिक सैनिटाइजर से ऐसा नहीं होता । न ही इससे कपड़े खराब होते हैं, और न ही शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम खरीद चुका है दस हजार किलो केमिक्ल
शहर व बाजारों को सैनिटाइज करवाने के लिए निगम ने हाल ही में दस हजार किलो हाइप्रोक्लाराइड केमिक्ल खरीदा है। इससे शहर के कई एरिया समेत बाजारों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। सैनिटाइजेशन की बढ़ती डिमांड को देखकर निगम ने इस खरीदा था।

वर्जन-
अगर ये सैनिटाइजर गुुणवत्ता के साथ रेट में भी कम मिलता है तो नगर निगम इससे जरूर खरीदेगा। इसके लिए अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। फिल्हाल निगम के पास शहर को सैनिटाइज करवाने के लिए केमिक्ल है। जल्द ही इस पर विचार कर इसे खरीदा जा सकता है।
सुशील कुमार, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed