फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now teachers will not be able to teach apart from the syllabus

Panipat News: अब पाठ्यक्रम से अलग हटकर नहीं पढ़ा पाएंगे शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will not be able to teach apart from the syllabus
पानीपत। शिक्षा निदेशालय ने पूरे प्रदेश में सभी कक्षाओं में पाठ्यक्रम के अनुसार ही बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रदेशभर के राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के बच्चों को एक समय में एक साथ गुणा-भाग सिखाया जाएगा। अध्यापक पाठ्यक्रम से हटकर कुछ नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने कक्षा के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया है। निदेशालय से जारी पत्र में कहा गया है कि पाठ्यक्रम पूरे प्रदेश के प्राथमिक पाठशालाओं में लागू होगा। सभी प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापक अपनी-अपनी कक्षाओं के बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाएंगे। पाठ्यक्रम के अनुसार यदि भिवानी की प्राथमिक पाठशाला में जिस समय अध्याय दो पढ़ाया जा रहा है तो पानीपत में भी उसी समय वही अध्याय पढ़ाया जाएगा। ऐसे में कोई भी अध्यापक अपनी मनमर्जी से कक्षा नहीं चला सकेंगे और लापरवाही करने का कोई बहाना भी नहीं बना सकेंगे। पूरे प्रदेश के प्राथमिक पाठशालाओं में मेगा जांच अभियान चलेगा। लापरवाही मिली तो विभाग की ओर से संबंधित अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बॉक्स
निपुण हरियाणा के तहत ली परीक्षा में पिछड़ गए थे बच्चे

फाउंडेशन लिटरेसी व न्यूरेसी निपुण हरियाणा के तहत दूसरी से चौथी कक्षा के बच्चों की परीक्षा में बच्चे अक्षर ज्ञान, जमा-घटा, गिनती व गुणा में पिछड़ गए थे। यह परीक्षा पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर मई में आयोजित हुई थी जिसका परिणाम अगस्त में जारी हुआ था। परीक्षा में पिछली कक्षा से संबंधित हिंदी व गणित के सवाल करवाए गए थे। प्रदेश का औसत परिणाम करीब 30 प्रतिशत रहा था। हालांकि पानीपत जिले को प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


सप्ताह के अनुसार बांटा पाठ्यक्रम

प्रथम से तीसरी कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए बनाए गए शेड्यूल में महीने को सप्ताह के अनुसार बांटा गया है। शेड्यूल के अनुसार चार से नौ सितंबर तक प्रथम कक्षा के बच्चों को अध्यापक हिंदी गाइड के पेज नंबर 59 का कार्य करवाएंगे। इसके बाद 11 से 16 सितंबर तक पेज नंबर-60 का कार्य करवाना होगा। फिर 18 से 23 सितंबर के बीच गाइड के पेज नंबर 61 का कार्य करवाया जाएगा। इसी तरह से 25 से 30 सितंबर तक पेज नंबर-62 का कार्य होगा। ऐसे ही दूसरी और तीसरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाना होगा। यह पाठ्यक्रम पूरे प्रदेश के राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में लागू किया है और इसी के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी। सितंबर के बाद अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई होगी।



वर्जन-
परिणाम बेहतर करने का दिया गया लक्ष्य
निपुण योजना के तहत आगामी परिणाम बेहतर करने के लिए लक्ष्य दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक पाठशालाओं की प्रथम से तीसरी कक्षा तक पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में बच्चों को एक समय में एक साथ पढ़ाया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में मेगा जांच अभियान चलाया जाएगा।
- राकेश स्वामी, जिला नोडल अधिकारी, एफएलएन कार्यक्रम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed