{"_id":"61fadf43ba64330d425dce59","slug":"now-preparing-to-clean-the-city-in-two-parts-panipat-news-knl977951197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई अब दो भागों में कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई अब दो भागों में कराने की तैयारी
विज्ञापन
पानीपत। शहर की सफाई में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नगर निगम ने अपने तीसरे प्रयास में अबकी बार चार की बजाय शहर को सिर्फ दो जोन में बांटकर सफाई के टेंडर लगाए हैं। इनमें वार्ड नंबर एक से लेकर 14 तक को एक जोन बनाया गया है, जबकि वार्ड नंबर 15 से लेकर 26 तक को एक जोन में रखा गया है। इनमें बीच में जीटी रोड को रखा गया है। जीटी रोड से एक तरफ 14 वार्ड हैं जिनका एक जोन है और दूसरी तरफ 12 वार्ड हैं, जिनका दूसरा जोन है। इन टेंडरों की खास बात ये है कि ये टेंडर पांच साल का रहेगा। इसके लिए एक सप्ताह के शॉर्ट टर्म टेंडर निकाले गए हैं। इनको भरने वाली एजेंसियों को सिर्फ 8 फरवरी तक का समय दिया गया है।
उधर, जिन शर्तों पर मुख्यालय ने पिछली बार आपत्ति जताई थी उन्हें और कड़ा किया गया है। इसमें एजेंसियों से पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कम से कम 15 करोड़ की टर्नओवर मांगा गया है, जबकि पिछले सात साल में से पांच साल का अनुभव इसी काम का मांगा गया है। इसके साथ सभी प्रकार के आईएसओ सर्टिफिकेट तक मांगे गए हैं। दूसरा अब टेंडरों में अब तक सफाई करवाने वाले बजट को नहीं दर्शाया गया है, जिससे शहरवासियों समेत जनप्रतिनिधि तक असमंजस में हैं कि सफाई का बजट निगम द्वारा प्रस्तावित ढाई करोड़ रुपये प्रतिमाह होगा या मुख्यालय की मंजूरी अनुुसार डेढ़ करोड़ रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाएगा।
बता दें कि सबसे पहले निगम ने चार जोन के शॉर्ट टर्म टेंडर 11 दिसंबर को लगाए थे, जो 22 दिसंबर को खुलने थे। जबकि निकाय मुख्यालय ने इससे पहले भेजे गए प्रपोजल पर केवल एक जोन बनाकर डेढ़ करोड़ में सफाई करवाने की मंजूरी तक दी थी लेकिन इसके बावजूद भी निगम ने कमेटी बनाई और फिर से चार जोन का प्रस्ताव मुख्यालय भिजवा दिया। अभी मंजूरी नहीं मिली थी कि निगम ने ये टेंडर तक लगा दिए।
विज्ञापन
इसके बाद 22 दिसंबर को मुख्यालय ने विचार विमर्श के लिए समय मांगा और टेंडरों की तिथि को चार जनवरी तक बढ़वा दिया लेकिन मुख्यालय की निगम प्रपोजल और लगाए गए टेंडरों पर सहमति नहीं बनी। निगम पार्षदों ने भी इन शर्तों का विरोध किया जिसके बाद निकाय ने इन टेंडरों में लगाई गई अटपटी शर्तों के कारण इनको रद्द करते हुए दोबारा से शर्तों में सुधार करवाने और फिर से टेंडर लगाने के लिए निर्देश दिए थे।
दो जोन में होगी शहर की सफाई- आयुक्त
अब दो जोन में शहर की सफाई होगी। इसके लिए दो जोन बनाकर टेंडर लगाए गए हैं। जीटी रोड के एक तरफ 14 और दूसरी तरफ के 12 वार्डों के अनुसार दो जोन बनाए गए हैं। शहर की सफाई के लिए ये आवश्यक था। जल्द टेंडरों को खोलकर शहर की नियमित सफाई करवाई जाएगी।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।