फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now new township club and cooperation family will give full cylinder without security and refilling charge

अब न्यू टॉउनशिप क्लब और सहयोग परिवार देंगी बिना सिक्योरिटी और रिफिलिंग चार्ज के पूरा भरा हुआ सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now new township club and cooperation family will give full cylinder without security and refilling charge
मॉडल टाउन की ऑक्सीजन साइट पर न्यू टाउनशिप क्लब और सहयोग परिवार संस्था ने एक बड़ा फैसला लिया है। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि अब वे कोविड मरीजों के लिए फ्री ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाएंगे। ये सिलिंडर पानीपत सेक्टर 25 के ही प्लांट से भरा होगा, जिसमें पूरी ऑक्सीजन होगी। इसके लिए किसी से भी 250 रुपये का चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस चार्ज को संस्था खुद वहन करेगी। वहीं, जरूरतमंद कोविड मरीजों को घर तक सिलिंडर पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी संस्था खुद वहन करेगी। इसके अलावा संस्था खुद रेडक्रॉस से दस से लेकर बीस सिलिंडर लेगी। इसकी 12000 रुपये प्रति सिलिंडर की सिक्योरिटी भी संस्था ही वहन करेगी। ये उन मरीजों के लिए होगा, जिनके पास खाली सिलिंडर नहीं हैं। संस्था अपनी जिम्मेदारी पर ये सिलिंडर आगे जरूरतमंद कोविड मरीजों तक पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

सहयोग परिवार और न्यू टाउनशिप क्लब के इस फैसले से प्रेरित होकर दूसरी संस्थाएं भी इसी प्रकार का विचार बना रही हैं। हालांकि तकरीबन सभी ऑक्सीजन साइटों पर संस्था पदाधिकारी चार्ज लेने वाली बात से असंतुष्ट दिखाई दिए। जिसके बाद शुक्रवार को संस्था खुद खर्च वहन करने के लिए आगे आई है। अब तक ऑक्सीजन साइटों पर मिलने वाले ऑक्सीजन सिलिंडरों में कम ऑक्सीजन आने के कारण रेडक्रॉस ने वीरवार को निर्णय लिया था कि मरीज को ऑक्सीजन से पूरा भरा सिलिंडर 250 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। होम डिलिवरी के लिए 100 रुपये अलग से देने होंगे। वहीं, रिफाइनरी से आ रहा कम ऑक्सीजन वाला सिलिंडर निशुल्क रहेगा, जिसे संस्थाएं उपलब्ध करा रहीं हैं। जिसके पास खाली सिलिंडर नहीं है, उसे 12 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि देकर सिलिंडर मिल सकता है। जिस पर संस्थाओं ने आपत्ति जताई और शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया कि अब वे कोविड मरीजों को पूरा भरा सिलिंडर उपलब्ध करवाएंगे। पहले संस्थाओं ने रेडक्रॉस और जिला प्रशासन से बिना सिक्योरिटी राशि के सिलिंडर मुहैया करवाने की बात कही। जब बात नहीं बनी तो संस्था ने खुद ही सिक्योरिटी राशि भरने की बात कही।
विज्ञापन

हमने कर दी है शुरुआत : लीखा
हमने ऑक्सीजन के खाली सिलिंडरों को रिफाइनरी प्लांट से भरवाने की जगह सेक्टर 25 वाले प्लांट से भरवाने की शुरुआत कर दी है। रिफाइनरी वाली साइट से सिलिंडरों में ऑक्सीजन कम आ रही थी। जो मरीज के लिए अपर्याप्त थी। अब यहां से सिलिंडर रिफिल करवाया जाएगा। इसके लिए 250 रुपये प्रति सिलिंडर संस्था खुद वहन करेगी। जरूरतमंद कोविड मरीज के घर तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव लीखा, सहयोग परिवार एवं न्यू टाउनशिप क्लब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed