फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice served on construction under high tension line

Panipat News: हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण करने पर थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Notice served on construction under high tension line
पानीपत। पानीपत से दिल्ली की ओर जीटी रोड दाईं ओर शहर से गुजरने वाली 220 केवी धूलकोट लाइन के नीचे निर्माण करने वाले 15 लोगों को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की टीम ने नोटिस बांटे हैं। जिसमें उनको 15 दिन का अल्टीमेट देते हुए अवैध निर्माण हटाने की सख्त हिदायत दी गई है। अल्टीमेटम के बाद बीबीएमबी खुद इन पर डीटीपी के साथ कार्रवाई करेगा। ये नोटिस मॉडल टाउन एरिया, शांति नगर, विराट नगर में हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध निर्माण करने वालों को दिए गए हैं। हालांकि इससे पहले भी बीबीएमबी करीब एक हजार नोटिस बांट चुका है। वहीं, जिला योजनाकार को लाइन के नीचे हो रहे अवैध निर्माण रोकने और बिजली निगम यहां कनेक्शन न देने के लिए भी नोटिस जारी किए गए लेकिन डीटीपी यहां पर अवैध निर्माण होने से नहीं रोक सका और बिजली निगम लाइन के नीचे कनेक्शन बांटता चला गया। इसलिए लाइन के नीचे रहने वालों के साथ बीबीएमबी की नजरों में डीटीपी और बिजली निगम भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के नीचे नोटिस देने के साथ बीबीएमबी एक्सईएन विशाल मोहन दहिया, एसडीओ अजितेश राजा और जेई बलराम शर्मा ने लोगों को पर्चे बांट जागरूक भी किया। इन पर्चाें में लोगाें को लाइन के बारे में बताते हुए सख्त हिदायत दी गई कि इनके नीचे निर्माण न किया जाए। अगर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी लोगाें की ही होगी। इसे लेकर बीबीएमबी अधिकारियों के लाइन के नीचे आने वाले रिहायशी एरिया की तीनों कॉलोनियों में पर्चे बांटे।
विज्ञापन

पतंग की डोर से भी हो सकता है हादसा
एसडीओ अजितेश राजा और जेई बलराम शर्मा ने बताया कि जिले से 220 केवी की धूलकोट और कुरुक्षेत्र पानीपत लाइन गुजरती है। लाइन के रेंज एरिया में आने से लोगों को जान माल की हानि हो सकती है। इसलिए इस लाइन से दूरी बनाएं रखें। लाइन के कंडक्टर से मकान की दूरी कम से कम पांच मीटर होनी चाहिए। बच्चों को पतंग उड़ाने से रोकें। पतंग की डोर भी अगर कंडक्टर की रेंज में आई तो बड़ा हादसा हो सकता है। छत के ऊपर कपड़े न सुखाने की सलाह दी गई है। लाइन के नीचे किसी भी प्रकार से आग न जलाने, किसी भी निर्माण या पेड़ लगाने तक पर पाबंदी बताई गई है ताकि लोग जितने इस लाइन से दूर होंगे सुरक्षित रह सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस लाइन की वजह से कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। अगर किसी की लापरवाही से कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिए गए हैं। इसके साथ बीबीएमबी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिसमें लोगों को इस लाइन से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
विशाल मोहन दहिया, एक्सईएन, बीबीएमबी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed