फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Non-functional traffic signals on GT Road are increasing the risk of accidents and causing traffic congestion.

Panipat News: जीटी रोड पर बंद सिग्नल लाइटें बढ़ा रहीं हादसों का खतरा, जाम से भी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Non-functional traffic signals on GT Road are increasing the risk of accidents and causing traffic congestion.
सेक्टर 13-17 और अनाज मंडी समेत कई जगह ट्रैफिक लाइटें बंद, लोगों का आरोप- शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जीटी रोड पर कई जगह सिग्नल लाइटें बंद होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। सेक्टर 13-17 और अनाज मंडी समेत कई स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार लंबा जाम लग जाता है। जाम के कारण एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता मिलने में दिक्कत होती है।
लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। वाहन चालक रमेश, रामकुमार और विनोद ने बताया कि सिग्नल लाइटें बंद होने से वाहन चालक असमंजस में रहते हैं और हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या बनी हुई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सिग्नल लाइटें ठीक कराने और जरूरत के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

जीटी रोड पर बंद पड़ी सिग्नल लाइटों की समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा। यातायात सुचारू रखने और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

सुरेश सैनी, डीएसपी, यातायात, पानीपत

11, 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed