{"_id":"6ae116d9e53f10f1ca0dd15b","slug":"noise-barriers-to-be-installed-on-flyover-illegal-cuts-on-nh-44-to-be-closed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166711-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फ्लाईओवर पर नॉइस बैरियर, एनएच-44 के अवैध कट होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फ्लाईओवर पर नॉइस बैरियर, एनएच-44 के अवैध कट होंगे बंद
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट सुधारने और धुंध से पहले सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाने के निर्देश, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को लेकर बैठक हुई। इस दौरान फ्लाईओवर पर नॉइस बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाने, एनएच-44 के अवैध कट बंद करने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य करने पर जोर दिया गया।
एसडीएम मनदीप कुमार और एसडीएम समालखा अमित कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, ब्लैक स्पॉट में सुधार करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सर्दियों में धुंध के दौरान कम दृश्यता को देखते हुए जिले के सभी मार्गों पर सफेद पट्टियां लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि वाहन चालकों को सड़क की सीमाएं स्पष्ट दिखाई दें। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वालों के चालान काटने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन लोगों की सुरक्षा से जुड़ी है। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने कहा कि यातायात नियमों के पालन के साथ सड़कों को सुरक्षित बनाना भी जरूरी है। संबंधित विभाग गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और संकेतकों की कमियों को प्राथमिकता से दूर करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, डीईओ नीलम कुंडू और आरओ भूपेंद्र चहल मौजूद रहे।
बैठक में इन अहम मुद्दों पर भी हुई चर्चा
-अगस्त-सितंबर 2024 से 2026 के तुलनात्मक आंकड़ों, सड़क दुर्घटनाओं व घायलों की समीक्षा।
- एनएच-44 पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए गार्ड रेल लगाना और अवैध कटों को बंद करना।
- जीटी रोड, गोहाना, जाटल और असंध रोड फ्लाईओवर पर नॉइस बैरियर तथा सीसीटीवी कैमरे लगाना।
-डाहर चौक, बुड़शाम चौक और इसराना फ्लाईओवर पर ठहराव व सुधार कार्य।-सड़क किनारे उगी वनस्पति को हटाना, पेड़ों की छंटाई करना और स्कूलों के आगे स्पीड ब्रेकर बनाना।