{"_id":"67c4ce1cb270de66b9024503","slug":"no-vigilance-at-railway-station-and-bus-stand-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133057-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चौकसी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चौकसी नहीं
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी की सुरक्षा रामभरोसे है। रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों का उड़ाने की धमकी के बाद भी पुलिस सुस्त पड़ी हुई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार के सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए हैं। ऐसे में रेल और बस यात्रियों के अलावा शहरवासियों की सुरक्षा रामभरोसे है।
अंबाला जीआरपी को शनिवार को पानीपत में धमाका करने की सूचना मिली थी। जिला पुलिस ने रोहतक से बम निरोधक दस्ते की 70 सदस्यीय टीम के साथ शनिवार को सर्च अभियान चलाया। रविवार को शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति जानी तो हैरान कर देने वाली मिली। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य किसी स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं मिले।
स्टेशन पर हर कोने में चूक ः रेलवे स्टेशन पर करीब 120 गाड़ियों का आवागमन होता है और करीब 25 हजार यात्री सफर करते हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। मुख्य गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर तक नहीं लगा है। रेलवे स्टेशन पर यात्री सीधे आ जा रहे हैं। इसके दूसरी तरफ मॉडल टाउन की तरफ भी किसी प्रकार के सुरक्षा प्रबंध नहीं किए है। यहां से कोई सीधे यार्ड में खड़ी ट्रेनों और प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंच सकता है। जीआरपी और आरपीएफ थाना के सामने से भी लोग जाटल रोड की तरफ से आ जा रहे हैं।