फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No trace of the artisan who fled with the gold could be found.

Panipat News: सोना लेकर भागे कारीगर का नहीं लग सका सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
No trace of the artisan who fled with the gold could be found.
पानीपत। होलमार्क सेंटर से 200 ग्राम सोना लेकर चंपत हुए कारीगर का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। साथ ही उसके मोबाइल पर भी संपर्क किया। लेकिन आरोपी के नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए हैं। उधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के निवासी संजय कुबेर ने शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कैथल और पानीपत के हलवाई हट्टा में होलमार्क सेंटर हैं। उनके पास करीब दो साल से महाराष्ट्र के सांगली जिले के भांमबर्डे गांव निवासी ऋषिकेश कारीगर काम कर रहा था। जिसे पानीपत सेंटर पर काम करने के लिए रखा गया था। संजय ने बताया कि शनिवार को वह अपने कैथल वाले सेंटर पर गया था। वहीं आरोपी ऋषिकेश पानीपत में ही था। शाम को जब वह वापस आया तो उसे आरोपी सेंटर पर नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed