{"_id":"6af386360119ea1f7304db6c","slug":"no-eligible-citizen-was-left-out-of-electoral-roll-ceo-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167362-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक न छूटे : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक न छूटे : सीईओ
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया और निर्देश दिए कि सभी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित गणना प्रपत्रों के सत्यापन, दावे व आपत्तियों के निपटान और अंतिम सूची के प्रकाशन की तैयारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस प्रक्रिया को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए-1) के साथ विशेष बैठक की जाएगी, ताकि उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची ही पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था का मुख्य आधार है। इसे विश्वसनीय बनाना प्रशासन के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त दावे व आपत्तियों की गंभीरता से जांच करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों व बीएलए से अपील की कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि को तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएं।